फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सर्वोतम चीनी मिलों में शुमार है शाहबाद शुगर मिल:बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सर्वोत्तम चीनी मिलों में शुमार है शाहबाद शुगर मिल : बेदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शाहबाद शुगर मिल देश की सर्वोत्तम चीनी मिलों में शामिल है। इस मिल ने कई अवार्ड हासिल किए है। राज्यमंत्री मंगलवार को देर शाम शाहबाद शुगर मिल के पिराई सत्र 2017-18 का शुभारंभ करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, एमडी शुगर मिल सुजान सिंह यादव, चीफ इंजीनियर सुभाष उपाध्याय, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप सिंह ढींडसा ने मशीन में गन्ना डालकर विधिवत रूप से पिराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने ट्रॉली लाने वाले किसान गुरदास, ट्रक चालक संजीव, बुग्गी चालक प्रीतम सिंह खरींडवा को शॉल और 500-500 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि किसान का गन्ना समय पर शुगर मिल में पहुंचे, इसके लिए सरकार ने समय से पहले प्रदेश की सभी मिलों को शुरू करने का निर्णय लिया है। मिल ने राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी दक्षता, वित्तीय प्रबंधन और गन्ना विकास में अब तक करीब एक दर्जन बार और राज्य स्तर पर कई बार अवार्ड प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अपने दो साल के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाएं जा रहे है। मिल के एमडी सुजान सिंह ने पिराई सत्र के शुभारंभ पर मिल की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा के युवा नेता गौरव बेदी, नगरपालिका अध्यक्ष बलदेवराज चावला, मार्केट कमेटी चेयरमैन बंसत राणा, ब्लॉक समीति चेयरमैन गोपाल राणा, रविंद्र सांगवान, अरुण कंसल, मुल्खराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें