फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीमों ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कंप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
पुलिस ने प्रशासन के साथ शहर और बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार देर शाम को उप पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में अतिक्रमण किया गया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दुकानों से बाहर रखा सामान अंदर रखवाया। साथ ही नगर पालिका के कर्मचारियों ने फ्लैक्स और अन्य सामान को उतारा गया। नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियाें का चालान काटा गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए वे जिम्मेदार होंगे। कहा कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इस मामले में जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दिनों में शहर और बाजारों में किसी भी कीमत पर अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। जो व्यक्ति अपना सामान सड़कों पर रखेगा उस सामान को नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा जब्त कर लिया जाएगा। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कार्रवाई दीपावली तक जारी रहेगी। थाना प्रभारी यातायात को भी निर्देश दिए कि नो पार्किंग या अन्य किसी भी प्रकार की यातायात नियमों की उल्लघंना पर तुरंत कार्रवाई करे। जिला मुख्यालय के अलावा कस्बा पिहोवा, शाहबाद और लाडवा में भी अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई जारी रही। शाहबाद मे ड्यूटी मजिस्ट्रेट, थाना प्रभारी निरीक्षक नायब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपली बस स्टैंड से पर्स चोरी
कुरुक्षेत्र।
पिपली बस स्टैंड से एक महिला का पर्स चोरी कर लिया गया। थाना सदर थानेसर मे दी अपनी शिकायत में सतबीर सिंह वासी सेक्टर-7 ने बताया कि सात अक्तूबर को उसकी पत्नी का पर्स किसी चोर ने पीपली बस स्टैंड से उस वक्त चोरी कर लिया, जब वह बस की इंतजार में खड़ी थी। पर्स में एक सोने की चेन और अन्य सामान था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें