फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादुपर नहर बनेगी भाजपा के ताबूत में कील : कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 14
विज्ञापन

दादुपर नहर बनेगी भाजपा के ताबूत में कील : कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। दादूपुर नहर के निर्माण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन का शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके बोलते हुए इनेलो नेता रणधीर कश्यप ने कहा कि अगर भाजपा ने दादूपुर नहर बंद करने के निर्णय को वापिस न लिया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि दादूपुर नहर ही भाजपा के ताबूत में कील बनने का काम करेगी।
विज्ञापन

पूर्व शहरी कांग्रेस प्रधान डॉ. प्रदीप गोयल ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्रमिक अनशन ग्रहण करवाया। क्रमिक अनशन में बैठे वर्करों में जबसीर अढोन, अजय काजल, दिनेश कश्यप, रसरबजीत सिंह, मोहित, सुदीप बुद्धिराजा, संजू गुज्जर, कर्मपाल, जन्टी बिजड़पुर, सुखबीर, दीपू, अशोक तिगी, बिट्टू हबाना, रवि शर्मा, मदन जंधेड़ी,लवप्रीत , गुरबाज , मलकीत सिंह, परमिंद्र सिंह, गगनदीप, कर्णजीत सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। इनेलो नेता रणधीर कश्यप ने कहा कि कोर्ट से निर्धारित मुआवजा देने के डर से भाजपा सरकार ने यह निर्णय लिया है। यह किसानों के साथ अन्याय है। इस निर्णय के बाद किसान खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। यदि यह नहर बंद हुई तो आने वाले समय में सिंचाई पर संकट गहरा जाएगा, क्योंकि शाहाबाद को डार्क जोन घोषित किया जा चुका है। इस अवसर पर मान सिंह रतनगढ़, बिला वडैच, जसबीर सिंह मामू माजरा, रणधीर कश्यप, दीपा गौरीपुर, रामकुमार जंधेड़ी, हरदीप राणा, कर्म सिंह, सतविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें