फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ पिता जी प्रमुख है,हमारा कोई प्रमुख या पदाधिकारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -3 से 7,9,31,20,21,25,26
विज्ञापन

-संगत ने कहा, सिर्फ पिता जी प्रमुख है, हमारा कोई प्रमुख या पदाधिकारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सिर्फ पिता जी प्रमुख हैं, हमारा कोई प्रमुख या पदाधिकारी नहीं, जो थे, उन्हें भगाकर हमने सेवा खुद संभाल ली। यह कहना है डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चा घर में लामबंद हो रही संगत का।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आने से पहले पुलिस प्रशासन पीस कमेटियों के जरिये डेरे के पदाधिकारियों के संपर्क में था। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि विपरीत हालात में इन पदाधिकारियों के जरिये आक्रोशित संगत पर नियंत्रण किया जा सकता है, मगर डेरे के नामचर्चा घर में जब अमर उजाला ने वास्तविक हालात की जानकारी ली तो संगत ने कहा कि उनका धैर्य जवाब दे चुका है। पंद्रह साल से ज्यादा वक्त गुजर चुके हैं, उनके गुरुपिता को षड्यंत्र के तहत फंसा कर लगातार बदनाम किया जा रहा है। संगत अब यह सहन नहीं करेगी। बकौल संगत, डेरे की व्यवस्था के लिए बनाए गए पदाधिकारी लगातार उनसे शांति बनाए रखने की अपील करते रहे, मगर अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है। संगत का इशारा डेरे की जिला स्तर पर बनाई गई कमेटियों के प्रमुख प्रतिनिधियों पर था जो कि पीस कमेटी की अपील पर उन्हें शांत रहने को कह रहे थे। वहीं डेरे की संगत का कहना है कि उन्होंने सभी पदाधिकारियों को भगाकर खुद सेवा संभाल ली है। संगत की मानें तो अब यहां ना तो कोई जिला में प्रमुख है और ना ही कोई पदाधिकारी। संगत कहना है कि अब उन्होंने डेरे के किसी पदाधिकारियों की सुनने से साफ इनकार कर भगा दिया है। इधर नामचर्चा घर में पहुंच रही संगत के लिए खाना तैयार हो रहा है, उनके लिये रात को सोने के लिये कारपेट बिछ चुके हैं। वहीं पुलिस प्रशासन सीसीटीवी कैमरों के जरिये पुलिस प्रशासन पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेगा। इसके लिए थानेसर शहर में 10 से ज्यादा नाकों और 32 से ज्यादा चौराहों और सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पिहोवा, शाहाबाद, बाबैन, लाडवा, इस्माईलाबाद में भी सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। इन कैमरों पर कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। इतना ही नहीं प्रशासन की तरफ से डीसी कैंप कार्यालय में संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है और इस कंट्रोल रूम में बाकायदा टोल फ्री नंबर और अन्य मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया गया हैं।
विज्ञापन


डीसी ने ली सुरक्षा प्रबंधों की रिपोर्ट
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने जिले के तमाम ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों से 25 अगस्त को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट ली और आदेश भी जारी किए कि वे जिला में भाईचारा और शांति बनाए रखने का हर संभव प्रयास करें। पीस कमेटी के सदस्यों की ओर से लगातार वार्तालाप की जानी चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही और लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था कमान 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 15 पुलिस के आला अधिकारियों को सौंपी गई है। इन अधिकारियों को अलग-अलग सेक्टरों की जिम्मेवारी सौंपी गई है। प्रत्येक सेक्टर के अधिकारी को मौके की परिस्थिति को देखकर हर प्रकार का फैसला लेने का अधिकार होगा, क्योंकि किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था को खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगातार एक दूसरे से संपर्क बनाकर रखेंगे और अपने-अपने सेक्टरों में लोगों से निरंतर शांति बनाए रखने की अपील करते रहेंगे। पुलिस और जिला प्रशासन ने 25 अगस्त को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तमाम पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिले में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 25 अगस्त को एक दिन की छुट्टी करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
इन अधिकारियों को किया ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिले में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने की कमान 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। इनमें तहसीलदार थानेसर ईश्वर चंद, बीडीपीओ थानेसर विकास कुमार, तहसीलदार पिहोवा चेतना चौधरी, तहसीलदार शाहाबाद तरुण सहोत्रा, नायब तहसीलदार लेखा कृष्ण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी जेएस बिशला, नायब तहसीलदार थानेसर परमिंद्र सिंह, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद, तहसीलदार लाडवा हरीश कालड़ा, नायब तहसीलदार बाबैन साहब सिंह, बीडीपीओ शाहाबाद संदीप शर्मा, बीडीपीओ इस्माईलाबाद राजबीर सिंह, नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद कृष्ण ढुल, बीडीपीओ पिहोवा प्रेम सिंह, बीडीपीओ लाडवा कंवर भान, बीडीपीओ बाबैन अंग्रेज सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी अमृतनाथ नरवाल, नायब तहसीलदार पिहोवा राजेंद्र कुमार शामिल हैं।

ये है कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर
उपायुक्त ने कहा कि 25 अगस्त के फैसले को लेकर एक संयुक्त कंट्रोल रूम डीसी कैंप कार्यालय में स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 1800-180-1745 व 93543-76251 नंबर भी स्थापित किया गया है। इन नंबरों पर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित तमाम जानकारियां सांझी की जा सकेंगी।

द्रोणाचार्य स्टेडियम के सामने की एंबुलेंस की व्यवस्था
सीएमओ डॉ. एसके नैन कहा कि द्रोणाचार्य स्टेडियम के सामने एक एंबुलेंस नियमित रूप से खड़ी कर दी गई है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की जरूरत के अनुसार एंबुलेंस को तमाम सुविधाओं से लैस करके तैयार कर दिया गया है। इसके अलावा अस्पताल में विशेष इमरजेंसी वार्ड स्थापित कर दिया गया है और खाली बेडों की व्यवस्था कर दी गई है।

कानून हाथ लेने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस : एसपी
एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिले में अमन-चैन, भाईचारा और लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा की कमान 1600 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन की तरफ से पीस कमेटियां डेरा सच्चा सौदा के प्रेमियों से लगातार संपर्क बनाए हुए है और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। इन तमाम प्रयासों के बावजूद अगर किसी शरारती तत्व ने भाईचारा समाप्त कर कानून को हाथ में लेने का प्रयास किया तो पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी।

सशस्त्र सीमा बल सहित 10 कंपनियों ने संभाले
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने मोर्चे संभाल लिए हैं। डीएसपी और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में कंपनियों का गठन किया गया है। इसके अलावा सशस्त्र सीमा बल सहित अन्य 10 कंपनियों ने भी अपने-अपने मोर्चे संभाल लिए हैं। पुलिस द्वारा अदालत, लघु सचिवालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी अस्पताल और संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि जिला कुरुक्षेत्र में शांति बनाए रखने के हर संभव प्रयास करने हैं। एसपी ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आधुनिक हथियारों से लैस किया गया हैं। इसके लिए अपराध शाखा-1 व 2 सहित अलग टीमों का गठन किया गया है। एसपी ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र के साथ पंजाब की सीमाओं के क्षेत्रों में 3 जगहों पर इंटर स्टेट नाके लगाए गए हैं। पंजाब और हरियाणा से आने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन



फोटो 31
कुरुक्षेत्र और पिहोवा कोर्ट में रहेगा वर्क सस्पेंड
डेरा मुखी मामले को लेकर जिला अदालत में शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रहेगा। यह जानकारी जिला बार एसोसिएशन प्रधान एडवोकेट मनोज वशिष्ठ ने दी। उन्होंने बताया कि हालांकि एहतियात के तौर पर अदालत परिसर में वर्क सस्पेंड रखा गया है, लेकिन अदालत द्वारा सुनाए जाने वाले निर्णय को सभी को मानना चाहिए। अदालत का कोई भी निर्णय आता है उसकी पालना करना हर नागरिक की जिम्मेेदारी होती है और ऐसे मामले में सभी को संयम बरतना चाहिए। इधर पिहोवा बार एसोसिएशन के प्रधान सुनील बंसल ने भी शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रखने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि न्यायालय अपना काम कर रही है। ऐसे में न्यायालय का जो भी फैसला होगा उसका लोगों को सम्मान करते हुए समाज में शांति बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें