फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 60 बच्चों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम  में शामिल युवा व पूर्व जिला खेल अ​धिकारी यशवीर सिंह। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नशामुक्त भारत अभियान के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र कुरुक्षेत्र और माय भारत कुरुक्षेत्र के संयुक्त सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 60 बच्चों और युवा खिलाड़ियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खेल गतिविधियों के साथ रस्साकशी और लस्सी गेम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। माय भारत की उप निदेशक सुरमयी और पूर्व जिला खेल अधिकारी यशवीर सिंह ने कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। युवाओं को खेलों से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। इस दौरान हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, सोहन लाल, साहिल, हैंडबॉल कोच सुनील और जिम्नास्टिक कोच पूनम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में सहायक निदेशक विजय कुमार मनचंदा और क्षेत्रीय प्रमुख रितु पथिक का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें