फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गौड़ीय मठ के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर परिसर में पंडाल-दो स्थित गौड़ीय मठ के गेट के सामने शाम सात बजे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा विशेष रूप से शामिल होंगे। बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर अशोक भद्र (कोलकाता) और भोजपुरी साहित्यकार मनोज भावुक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कथावाचक वेदाचार्य अनिल शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में संगीत, साहित्य और लोकसंस्कृति की विशेष प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना के साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें