कुरुक्षेत्र। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जी को लगाया गया 56 तरह का भोग। संवाद
कुरुक्षेत्र। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं के चलते सुबह से ही लंबी कतारें लगी रही। भगवान हनुमान को 56 तरह का भोग लगाकर जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसके पश्चात सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान हनुमान की स्तुति की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. हिमांशु शर्मा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सुबह के समय ध्वजारोहण किया गया और इसके पश्चात सुंदरकांड का पाठ किया गया।
पंडित प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि मंदिर में हनुमान जी को 56 तरह का भोग लगाया गया और केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर शैलेश वत्स, मन्नत, सारांश, माणिक शर्मा, लाल चंद सहित अन्य मौजूद रहे।