कुरुक्षेत्र। सीएम विंडो काफी समय से लोगों की समस्याओं का निपटारा कर उन्हें इंसाफ दिलाने का काम कर रही है और कारगर भी साबित हो रही है।
सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब ने बताया कि 26 अगस्त से अब तक सीएम विंडो पर बैठक में 116 शिकायतें आई थीं। जिनमें यूनिवॢसटी केयूके की 33 शिकायतें, पुलिस विभाग की 14, पीडब्ल्यूडी की दो, अर्बन कोआपे्रटिव विभाग की दो, रेलवे विभाग की एक, इरिकेशन विभाग की तीन, एडीसी कार्यालय की पांच, पब्लिक हैल्थ की दो, हुडा विभाग की 14, आरटीओ विभाग की तीन, केडीबी विभाग की चार, नगरपरिषद की 28, आयुर्वेदिक कॉलेज की पांच आदि कुल 116 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 55 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया। पैंडिंग शिकायतों की जांच अभी जारी है। प्रदीप झांब ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन मामले कबूतरबाजी के चल रहे हैं, जिनमें लाखों रुपए का लेन-देन हुआ है, जिसकी जांच पड़ताल चल रही है।
उन्होंने बताया कि आज की बैठक में सायरा बानो पत्नी स्व. बकरीदी अली ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके पति की मौत शहरी निकाय विभाग में नौकरी पर रहते हुए हुई थी। महिला ने मांग की थी कि उसके पति की जगह उसके बेटे को नौकरी पर रखा जाए, लेकिन ऐसा कोई प्रावधान न होने के चलते बैठक में निर्णय लिया किया पति की उम्र 58 साल होने तक उसकी पूरी तनख्वाह उसकी पत्नी को मिलेगी तथा पूरी जिंदगी उसे पेंशन भी मिलेगी।