फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर की रसोई से मिला 549 ग्राम गांजा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने शोरगीर बस्ती, इंदिरा कॉलोनी थानेसर निवासी सोमनाथ को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के मकान की रसोई से पुलिस ने 549 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि 27 नवंबर को सुभाष मंडी चौकी की टीम कांडा चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सोमनाथ गांजा बेचने का काम करता है और घर में नशीला पदार्थ रखे हुए है। पुलिस ने मकान की तलाशी लेकर गांजा बरामद किया। थाना कृष्णा गेट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उप निरीक्षक जसवंत सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।
विज्ञापन



अमेरिका भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे, आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। अमेरिका भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस ने जींद जिले के थुआ निवासी रमेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को अमेरिका भेजने के नाम पर रकम और दस्तावेज लिए, लेकिन उसे इंडोनेशिया में छोड़ दिया। शिकायतकर्ता वहां छह महीने तक फंसा रहा और बाद में इंडोनेशिया पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि फतुहपुर निवासी साहिल कुमार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, रमेश कुमार ने उसे अमेरिका भेजने का भरोसा दिलाया और इसके लिए 30 लाख रुपये खर्च बताया। आरोपी ने अग्रिम राशि के तौर पर 10 लाख रुपये के साथ पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मांगे। साहिल ने अलग-अलग किस्तों में आरोपी को 10 लाख रुपये दे दिए। आरोपी उसे इंडोनेशिया सहित अन्य देशों के रास्ते अमेरिका भेजने की बात कहकर इंडोनेशिया ले गया, लेकिन वहां छोड़ दिया। साहिल छह महीने तक इंडोनेशिया में फंसा रहा। इस दौरान इंडोनेशिया पुलिस ने उसे पकड़कर जेल में डाल दिया। इसके बाद साहिल अप्रैल 2023 में एक लाख रुपये खर्च कर भारत वापस लौटा और पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना केयूके में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 नवंबर को थाना केयूके की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस ने सप्लाई करने के आरोपी दीपक उर्फ कार्तिक निवासी रोहतक को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिलहाल नरवाना (जींद) में रह रहा था। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर उससे 5.95 ग्राम हेरोइन बरामद कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि 16 नवंबर को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गुप्त सूचना पर वर्धमान सिटी के पास राहुल निवासी सन्यास कॉलोनी, उमरी रोड को पकड़ा था। तलाशी में उससे हेरोइन मिली थी। थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज किया गया था। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए अब दीपक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें