फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कमियों की पहचान कर राजकीय स्कूलों के सुधार की बनेगी कार्य योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। राजकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसके तहत लाडवा खंड के सभी सरकारी विद्यालयों को शैक्षणिक स्थिति, परीक्षा परिणाम, उपलब्धियों, प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा। इससे कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की कमियों की पहचान कर सुधार के लिए प्राथमिकता तय की जा सकेगी।
विज्ञापन

योजना के तहत पेयजल, स्वच्छता, शौचालय और बिजली जैसी सुविधाओं का भी आकलन होगा। कमजोर स्कूलों में पढ़ाई का स्तर और परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की कार्यप्रणाली से दूसरे स्कूलों को सीखने का अवसर मिलेगा। नियमित निरीक्षण से सुधार कार्यों की निगरानी भी होगी।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ऋषिपाल भारद्वाज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था और विकास योजनाओं पर चर्चा की। लाडवा खंड को शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में हरियाणा में नंबर-एक बनाने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें