फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दोस्त बनकर उपभोक्ता से हड़पे 5.30 लाख, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विदेश नंबर से कॉल कर जालसाज ने एक व्यक्ति के साथ 5.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। सेक्टर-चार निवासी व्यक्ति ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि तीन जून को उसके पास विदेश नंबर से कॉल आई थी, जिसमें बातचीत करने वाले ने खुद को उसका दोस्त देवेंद्र सिंह बताया था।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे बताया कि उसने खाते में आठ लाख रुपये डाले हैं, जिसे वह उसके पास आकर प्राप्त कर लेगा। कुछ देर बाद उसके पास एक और कॉल आई, जिसमें बातचीत करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर आठ लाख रुपये आने की बात कही। शाम को दोबारा उसके दोस्त ने कॉल कर बताया कि उसकी माता की हालत खराब हो गई तथा उसे पैसे की जरूरत है। विश्वास करके उसने 2.40 लाख व 90 हजार डाल दिए।
दो दिन बाद उसने दोबारा कॉल करके दो लाख रुपये की मांगे, जिस पर उसने दो लाख रुपये उसके दिए खाते में डाल दिए। ठगी की भनक लगने पर उसने अपने बैंक जाकर पूछताछ की। आरोपी ने उसके दोस्त के नाम का इस्तेमाल कर उसके साथ 5.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें