फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नवीन संकल्प शिविर में 52 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विज्ञापन
शाहाबाद। शिविर में चिकित्सा परामर्श के लिए पंजीकरण करवाते ग्रामीण। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। सांसद नवीन जिंदल द्वारा चलाए जा रहे नवीन संकल्प शिविर के तहत नवीन जिंदल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने गांव मदीपुर और सैदपुर बरवालिया में पहुंचकर 52 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है ताकि वे महंगे इलाज और अस्पतालों के चक्कर से बच सकें। डॉ. पूर्णमल की अगुवाई में मेडिकल टीम ने गांववासियों की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श और दवाइयां दीं।
विज्ञापन

सांसद के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस पहल से विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है जो बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच सकते। टीम द्वारा लैब टेस्ट भी किए जाते हैं और लोगों को समय रहते बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें