कुरुक्षेत्र। शैक्षणिक भ्रमण के लिए बच्चों को रवाना करने के लिए हरी झंडी दिखाते जिला परियोजना स
- फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं समग्र शिक्षा कार्यालय जिला के 50 विद्यार्थी व दो एस्कॉर्ट टीचर मनाली शिविर के लिए नए बस अड्डे कुरुक्षेत्र से बुधवार को रवाना हुए है। जिला परियोजना संयोजक इंदु कौशिक ने बच्चों व अध्यापकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। बच्चों को अनुशासन में रहकर प्रकृति का अध्ययन कर और अपना चंहुमुखी विकास करने के लिए विस्तार से जानकारी दी।
जिला परियोजना सहायक राजेश कुमार ने बच्चों को अच्छी प्रकार से कैंप में रहने के साथ-साथ कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और बताया कि समग्र शिक्षा कार्यालय तथा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद इस प्रकार के कैंपों का आयोजन हर वर्ष करता आ रहा है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
यूथ एंड इको क्लब की संयोजक रेणु ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले के 50 विद्यार्थी इस कैंप में भाग लेंगे। वह इसके अंतर्गत मनाली में सोलंग घाटी, मणिकरण साहिब व्यास नदी, जोगनी झरना, वशिष्ठ गर्म पानी के झरने, माल रोड, मनु मंदिर हिडिंबा देवी मंदिर आदि स्थानों पर घूमेंगे। इस कैंप के दौरान बच्चे विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। इस मौके पर संयोजक कांति चावला, प्रदीप कुमार, डॉ. कृष्णा कुमारी, महेंद्र सिंह, एस्कॉर्ट टीचर रेखा शर्मा, सुल्तान कुमार, यूथ एंड इको क्लब की सदस्य पूजा, विवेक सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।