फोटो नंबर-50
गन्ने से संबंधित जानकारी मिलेगी ऑनलाइन, वेबसाइट लॉन्च
- किसानों को एसएमएस की जाएगी गन्ने की पर्ची
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। सहकारी चीनी मिल के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि मिल ने अपनी वेबसाइट लॉन्च कर दी है। इसके माध्यम से किसानों को गन्ने से संबंधित सारी जानकारी ऑनलाइन ही मिल जाएगी।
उन्होंने बताया कि गन्ने से संबंधित सर्वे, किसानों की बॉन्डिंग, गन्ने का पड़ता और पिछले वर्ष किसानों द्वारा सप्लाई किए गए गन्ने की पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा पेराई सत्र के दौरान केन यार्ड की स्थिति, मिल में सप्लाई किए गए गन्ने की पेमेंट इत्यादि सभी जानकारी किसानों को घर बैठे ही मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान किसी भी जानकारी के लिए वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। इस वर्ष ट्रायल के तौर पर किसानों को गन्ने की पर्ची एसएमएस यानी फोन पर मैसेज की जाएगी। मिल ने पहले ही किसानों को पेमेंट बैंक के माध्यम से किए जाने की व्यवस्था की हुई है। मिल के सीएओ दीपक खटोड़, चीफ इंजीनियर सुभाष उपाध्याय, चीफ केमिस्ट सुशील कुमार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।