फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमातिर कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने दिया बेटी पढ़ाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमातिर कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने दिया बेटी पढ़ाने का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अ
अमातिर कन्या गुरुकुल बचगामां गामड़ी और ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनैस (ओस्का) ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। रविवार को गांव उदारसी में प्रस्तुति को सरपंच सरिता ने सराहा। उन्होंने कहा कि पूरा गांव सकारात्मक प्रयास करेगा और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में सहयोग देगा।।
विज्ञापन

अमातिर कन्या गुरुकुल की प्रिंसिपल डॉ. कुसुम ने कहा कि अमातिर कन्या गुरुकुल का प्रयास है कि बेटियां हर क्षेत्र में नाम कमाएं और हमारा प्रयास है कि बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन मार्ग दर्शन और उचित शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि माता-पिता को बेटियों को बेटों के समान अवसर देने चाहिए। ओस्का के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल पूनिया ने अमातिर कन्या गुरुकुल परिवार और संस्थापक प्रो. बलवंत सिंह नेहरा के बारे में बताते हुए कहा कि वे एक सामाजिक एवं प्रबुद्ध व्यक्तित्व के धनी हैं। उनकी सकारात्मक सोच का परिणाम है कि आज राष्ट्रीय स्तर पर हर क्षेत्र में कन्या गुरुकुल की छात्राएं नाम कमा रही हैं। कन्या गुरुकुल की ओर से इंद्रजीत शर्मा ने ग्रामवासियों का आभार जताया। इस अवसर पर आशीष सेजवाल, निधि, ममता, ओस्का की तरफ से राष्ट्रीय कार्यक्रम संयोजक डॉ. फूल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें