फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो क्लिप की हो पूरी जांच : गर्ग ं ं

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडियो क्लिप की हो पूरी जांच : गर्ग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पवन गर्ग ने कहा कि सोशल मीडिया में छाई ऑडियो क्लिप की पूरी जांच होनी चाहिए। इसमें आवाज ही नहीं बल्कि जारी संदेश की भी जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑडियो के जरिए अपनी आवाज उठाने का अधिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था, लेकिन जिस किसी ने गीता जयंती कार्यक्रम के लिए उठाई है, उसे किसी भी प्रकार से दबाया नहीं जाना चाहिए। जारी संदेश की सच्चाई सबके सामने होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया की जांच कर रहे प्रशासनिक अधिकारी को जांच में पूर्ण सहयोग कर कमियाें को सबके सामने लाना चाहिए न कि उसे दबाना चाहिए। जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति हो और जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल कर रहे हो, उसमें सरकारी खजाने का दुरुपयोग बिल्कुल नहीं होना चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रमों में तो स्वत: ही निष्पक्षता होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई आशंका नहीं होनी चाहिए। गड़बड़ी हुई है तो वह प्रश्नचिह्न लगाती है। प्रशासनिक अधिकारी ने व्यक्तिगत तौर पर या फिर अधिकारी तौर पर गीता जयंती के जारी टेंडर को बिना किसी जांच के ठीक बताया है, जबकि टेंडरो में किसी भी प्रकार की जांच नहीं हुई है। यदि हुई है तो जांच अधिकारी को बताना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें