फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल टाइम जन सेवा सर्वेक्षण को गंभीरता से ले अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियल टाइम जन सेवा सर्वेक्षण को गंभीरता से ले अधिकारी : डीसी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बाद हरियाणा में जन सेवा सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस कार्य को सभी अधिकारी गंभीरता से ले और टीमवर्क के साथ जन सेवा सर्वेक्षण को पूरा करें। यह निर्देश डीसी सुमेधा कटारिया ने दिए है। दोनों राज्यों की तर्ज पर हरियाणा में यह सर्वेक्षण कराया जा रहा है। कटारिया वीरवार को उपायुक्त कैंप कार्यालय में जन सेवा सर्वेक्षण को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि जन सेवा सर्वेक्षण मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल है। इसलिए अधिकारी इसे गंभीरता लेेकर कार्य में जुट जाएं। यह जन सेवा सर्वेक्षण 23 अक्तूबर से शुरू होगा। तीन माह में इस सर्वेक्षण को पूरा करने का कार्य किया जाएगा। सभी अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से जन सेवा सर्वेक्षण का डाटा एकत्रित करेंगे। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि सरकार के विशेष मिशन के तहत अब हरियाणा के प्रत्येक नागरिक का स्टेट रेजिडेंट डाटा बेस एकत्रित किया जाएगा। प्रत्येक घर को स्मार्ट हाउस आईडी दी जाएगी। इस पहचान को गणनाकार घर-घर जाकर जनरेट करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सभी नागरिकों की जानकारियां गोपनीय रखी जाएंगी। जन सेवा सर्वेक्षण के लिए जिला सांख्यिकी अधिकारी लक्की अरोड़ा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। संबंधित उपमंडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के प्रभारी होंगे। इस अभियान में संबंधित तहसीलादारों का अहम योगदान रहेगा। इस मौके पर एसडीएम शाहाबाद सतबीर कुंडू, जिला सांख्यिकी अधिकारी लक्की अरोड़ा, एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के लिये ग्रामीण क्षेत्र में लगाये 591 सक्षम युवा
सर्वे के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 591 सक्षम युवा लगाए गए हैं। ये घर-घर जाकर डाटा एकत्रित करेंगे। प्रत्येक सक्षम युवा 400 से 450 घरों को कवर करेगा। इसके अलावा 549 प्रगणक और 23 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें