फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला बेकाबू होकर डिवाइडर तोड कर दूसरी तरफ कार में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा।
वीरवार को रेत से भरा एक ट्राला सड़क के डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर दूसरी ओर खड़ी कार से टकरा गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे करीब आधा दर्जन लोग बाल-बाल बच गए। लाडवा-यमुनानगर मार्ग पर सुबह 11 बजे हुई इस दुर्घटना में गनीमत यह रही कि उस समय थोड़ी ही दूर पर इंद्री चौक पर जाम लगा होने से सड़क के इस पार कोई वाहन नहीं आ रहा था। कार में टक्कर मारने के बाद ट्राला रूक गया और ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कार के मालिक मुकेश कुमार निवासी संघौर ने बताया कि कुछ ही क्षण पहले वह कार से निकल कर सीमेंट की दुकान में गया था। इतने में यमुनानगर की तरफ से आ रहा एक ट्राला डिवाइडर की रेलिंग तोड़ता दिखाई दिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते रेत से भरा ट्राला कार से जा टकराया। ट्राले की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मुकेश कुमार ने बताया कि जिस जगह से ट्राला रेलिंग तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ आया वहां से जा रही एक बाइक पर सवार एक युवक व महिला ट्राले की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। मुकेश कुमार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राले का कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें