कुरुक्षेत्र। रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए क्षत्रिय रोड समाज महिला अध्यक्ष निर्मल दहिया व अन्
कुरुक्षेत्र। क्षत्रिय रोड समाज की ओर से लोक नायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया और 50 यूनिट रक्तदान किया।
इस दौरान क्षत्रिय राजा रोड समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर लाठर, राष्ट्रीय सचिव राजेश लाठर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास कल्याण और महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल दहिया ने इस दौरान युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस नेक पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। शिविर में एकत्रित रक्त विभिन्न अस्पतालों और ब्लड बैंकों को भेजा जाएगा, जहां इसका उपयोग गंभीर बीमारियों, दुर्घटनाओं और सर्जरी से जूझ रहे मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। यही नहीं भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे जिसमें युवाओं की भागीदारी अधिक से अधिक होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी देश, प्रदेश व समाज की मजबूती युवाओं पर ही टिकी होती है। ऐसे में उन्हें सही दिशा दिया जाना बेहद जरूरी है। जिस कार्य में युवाओं की भागीदारी होगी, वह जरूर सफल होता है और उसके सकारात्मक परिणाम भी निकलते हैं। इस दौरान परमिंदर रोडवंशी, शीश लाठर और मंजीत लाठर सहित कईं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।