फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी परिसर में 50 कुत्तों को लगाई गई एंटी रैबीज वैक्सीन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नीट परिसर में कुत्तों को वेक्सीन लगाते ​चिकित्सक । संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। निजी पेट अस्पताल कुरुक्षेत्र के सहयोग से मंगलवार को एनआईटी परिसर में एंटी रैबीज वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। डॉ. रजत ने बताया कि अस्पताल की तरफ से नि:शुल्क वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया है, जोकि हर रविवार थानेसर के अलग अलग क्षेत्र में चलाया जाएगा। थानेसर में आवारा कुत्तों को वैक्सीनेट करने का अस्पताल का लक्ष्य है। वैक्सीनेशन से बीमारी को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को करीब 50 कुत्तों को एंटी रैबीज टीके लगाए गए। अभियान को एनआईटी निदेशक, रजिस्ट्रार के मार्गदर्शन में मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रोफेसर वीके बाजपेई, सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह के मार्ग दर्शन में चलाया गया। समाजसेवी वैशाली, मुकेश, संजय ने वैक्सीनेशन में सहयोग दिया। डॉ. रजत ने बताया कि अगले सप्ताह 28 सितंबर को भी एनआईटी में एंटी रैबीज वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। हर रविवार को थानेसर में कुत्तों को वैक्सीनेट किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। नीट परिसर में कुत्तों को वेक्सीन लगाते चिकित्सक । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें