फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: धर्मनगरी के 48 कोस का अब एप पर कर सकेंगे दीदार, थ्रीडी में देखा जा सकेगा पूरा तीर्थ

Wed, 05 Jul 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सेवा सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

थ्री डी के माध्यम से श्रद्धालुओं को वास्तविक स्वरूप का आभास होगा। केडीबी व जिला प्रशासन का एनआईसी विभाग विशेष एप तैयार कर रहा है। इसमें उनका ब्योरा भी होगा ताकि वे जिस महत्व के तीर्थ का दर्शन करना चाहते हैं, उसी अनुसार अपना टूर प्लान कर सकें।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के 48 कोस का हर तीर्थ अब मोबाइल एप पर होगा, जिससे तीर्थ के पूरे इतिहास और महत्व की जानकारी मिल सकेगी। श्रद्धालु इसी एप पर ही थ्री डी के माध्यम से इन तीर्थों के वास्तविक स्वरूप का आभास कर सकेंगे।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और जिला प्रशासन का एनआईसी विभाग विशेष एप को तैयार कर रहा है। इसके जरिए उन श्रद्धालुओं को इन तीर्थों के साथ जोड़ने का प्रयास है, जो किसी कारण वश प्रत्यक्ष तौर पर यहां नहीं पहुंच पाते। यही नहीं श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए एप पर ही हर तीर्थ का महत्व बताया जाएगा। साथ ही उनका ब्योरा भी होगा ताकि वे जिस महत्व के तीर्थ का दर्शन करना चाहते हैं, उसी अनुसार अपना टूर प्लान कर सकें।

थ्रीडी में देखा जा सकेगा पूरा तीर्थ
हर तीर्थ की थ्री डी फिल्म तैयार की जा रही है, जो एप पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें पूरा तीर्थ और आसपास का नजारा भी वास्तविक स्वरूप में देखा जा सकेगा। इसके जरिए श्रद्धालु वर्चुअल तीर्थ कर इच्छा पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के हर तीर्थ का है अपना महत्व, जानकारी जरूरी : उपेंद्र
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि कुरुक्षेत्र के 48 कोस में स्थित हर तीर्थ का अपना महत्व है। इनके बारे में देश-विदेश के हर श्रद्धालु को जानकारी होनी चाहिए। इसे सुविधाजनक बनाने के लिए एप को तैयार किया जा रहा है। इसमें पूरे वर्गीकरण के साथ एप पर तीर्थों की जानकारी होगी। इसी अनुसार श्रद्धालु अपना टूर भी प्लान कर सकेंगे, ताकि उनका समय भी बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें