फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों से पहुंचे 464 लोग नहीं हुए ट्रेस

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में महिला लाभार्थी को टीका लगाती महिला स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कोरोना वायरस फिर अपना असली रूप दिखाने लगा है। दिन ब दिन कोरोना संक्रमण का बढ़ता जा रहा है। इस बीच विदेशों से पहुंच रहे लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी है। हाई रिस्क देशों से अभी तक कुरुक्षेत्र वापस लौटे 1414 में से 1175 और अन्य देशों से लौटे 1116 में से 891 लोग ट्रेस हुए हैं। 464 लोग अभी ट्रेस नहीं हुए हैं। इन लोगों की जानकारी जुटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भटकना पड़ रहा है। दूसरी तरफ सोमवार को पीजीआई चंडीगढ़ में हुई सवा माह के शिशु की मौत के बाद मंगलवार को गांव अंटेड़ी निवासी 35 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
विज्ञापन

इसको उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को शिशु की मौत की पुष्टि की है। जिले में अभी तक 358 मरीजों की कोरोना वायरस मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन के 2224 सैंपलों की रिपोर्ट में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई है। जिले में अभी तक 22 हजार 173 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 21 हजार 805 मरीज कोरोना को मात देकर सकुशल वापस घर लौट चुके हैं। जिला सिविल सर्जन ने बताया कि जिला अस्पताल सहित आज 120 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विदेश से पहुंचे छह लोगों की रिपोर्ट आ चुकी कोरोना संक्र मित
हाई रिस्क देशों सहित अन्य देशों से वापस कुरुक्षेत्र पहुंचे छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आ चुकी है। इन मरीजों को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिलहाल सात मरीजों को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। तीन संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जीनोम टेस्ट की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के लिए बनी सिरदर्द
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के आरटीपीसीआर सैंपलिंग के साथ-साथ जीमोन टेस्ट के लिए सैंपल दिल्ली भेजे जा रहे हैं, लेकिन इन सैंपलों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्द बनी हुई है। विभाग द्वारा विदेश से पहुंचे छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सैंपल जीनोम जांच के लिए दिल्ली लैब में भेजे गए थे, लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी इन सैंपलों की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है। विभाग द्वारा अभी तक 619207 सैंपलों की जांच की गई है। इनमें से 593992 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विदेश से लौट रहे लोग लिखवा रहे आधा-अधूरा पता: डॉ. कल्सन
उप सिविल सर्जन डॉ. ललित कल्सन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीमें गठित की गई हैं, जो विदेश से वापस कुरुक्षेत्र लौट रहे लोगों को ट्रेस कर रही है, लेकिन कुछ लोग आधा-अधूरा पता लिखवा रहे हैं। कुछ लोगों ने तो मात्र पते में कुरुक्षेत्र या थानेसर नोट कराया हुआ है। कुछ लोगों ने मोबाइल नंबर गलत नोट कराए हुए हैं। ऐसे लोगों को ट्रेस करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। कहा कि सभी के सहयोग से इस महामारी को हराया जा सकता है। उन्होंने लोगों को जिला स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें