फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसान के थैले से उड़ाए 45 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। पीएनबी से रुपए निकालकर घर ले जा रहे किसान के थैले से जेबकतरों ने 45 हजार रुपए उड़ाए। बैंक से पीछे लगी तीन महिलाओं ने इस वारदात को अंजाम दिया है। तीनों महिलाएं बैंक से ही किसान के पीछे लग गई थीं। किसान ने इसको लेकर पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किसान मुनीष कुमार वासी अजरावर ने बताया कि उसको किसी कार्य के लिए 45 हजार रुपये की जरूरत थी। ऐसे में उसने बैंक से 25 हजार रुपये निकवाए। इससे पहले वह आढ़ती से बीस हजार रुपये लेकर आया था। बैंक के बाद वह सामान लेने के बाद जब घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसका थैला कटा हुआ है। उसमें से रुपये गायब मिले। उसने पीएनबी आकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो बैंक में बैठीं तीन महिलाएं उसका पीछा करतीं नजर आईं, उसके बाद उसने महिलाओं की भी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने इसको लेकर मामला दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें