फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-दिनदिहाड़े गन प्वाइंट पर छात्र की कार,मोबाइल व नगदी छीन किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिनदहाडे़ गन प्वाइंट पर दो युवकों ने बीए के छात्र को कार सहित अगवा कर लिया। इतना ही नहीं युवक को अगवा कर ले जा रहे युवकों ने रास्ते में एक दुपहिया बाइक चालक को टक्कर मार दी और कार को तेजी से भगाने लगे, तभी कार चला रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद दोनों युवक कार और अगवा युवक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दोनों भाग रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड बताया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में फौरी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव रतनडेरा निवासी मोहित बीए का छात्र बताया गया है। इस छात्र के मुताबिक मंगलवार को वह कार में सवार होकर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड स्थित भाखड़ा नहर के नजदीक रीवर रिसोर्ट में आयोजित एक समारोह में गया था। इसी दौरान नगर के निकट खड़े दो अज्ञात युवकों ने उसका मोबाइल यह कहकर मांगा था कि उन्हें किसी को काल करनी है, लेकिन छात्र ने अपना मोबाइल उन्हें देने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद लूट के उक्त दोनों आरोपियों में से एक ने छात्र मोहित पर रिवाल्वर तान दी और उससे मोबाइल छीनने के साथ जेब से पांच हजार रुपये और कार की चाबी छीन ली। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों ने बलपूर्वक उसे गन प्वाइंट पर कार में डाला और कमौदा की ओर ले गये। हड़बड़ाहट में तेज गति से कार चलाते समय आरोपियों ने रास्ते में एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी और आगे बढ़ गये। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके कुछ ही दूर बाद कार चला रहे आरोपी का नियंत्रण बिगड़ गया और अनियंत्रित हुई कार कमौदा के निकट एक पेड़ टकराकर खेत में धंस गई। मोहित के मुताबिक खेत से कार न निकलने पर आरोपी उसे और कार को वहीं छोड़ कर फरार हो गये, जिसके पश्चात उसने अपने परिवार और पुलिस कंट्रोल रुम पर इस घटना की सूचना दी। बताया गया है कि इस घटना की सूचना मिलते ही ज्योतिसर पुलिस चौकी की टीम और सीआईए वन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की तत्परता के चलते मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया गया और मोबाइल लोकेशन ट्रेस होने पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ के साथ घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। बताया गया है कि पुलिस इस मामले की तह में जाकर आरोपियों द्वारा की गई वारदातों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। यहां बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों का नाम गोविंद है, जोकि आपस में नजदीकी रिश्तेदार भी हैं। इनमें से एक क्योड़क जिला कैथल और दूसरा गोविंद जिला सोनीपत के गांव जफरपुर का रहने वाला बताया गया है। इधर पुलिस पूछताछ में पता चला है कि क्योड़क वासी गोविंद भारतीय दंड संहिता की धारा 307 का आरोपी है, जबकि उसका मौसेरा भाई जफरपुर वासी गोविंद हत्या के मामले में 20 वर्ष की सजा काट रहा था और कुछ ही दिन पहले पैरोल पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें