फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, और गर्भवती को लात मारने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबा। पड़ोसी के घर में घुसकर गर्भवती महिला से मारपीट और तोड़फोड़ की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है। मारपीट में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसे गंभीर हालात में एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव अजरावर निवासी राजेश वासी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया बीते वीरवार की शाम उसके पड़ोसी बालकिशन और जयकिशन ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसके सिर पर ईंटों से वार किया तथा उसकी भाभी मनीषा देवी के साथ भी मारपीट की। राजेश का कहना है कि उसकी इस मारपीट में गर्भवती भाभी के पेट में भी आरोपियों ने लातें मारी। आरोपियों ने उसके घर के दरवाजे के शीशे तथा गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। आरोप लगाया कि हमला करने वालों ने जाते समय उनके परिवार को मारने की धमकी भी दी। राजेश ने कहा कि उसके सिर में काफी चोट आई है। वहीं भाभी को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल कराया गया है, जहां उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जान खतरे में बनी हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि ऐसी शिकायत उनके पास स्टेशन में आई है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें