फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार स्कूली बच्चे थीम पार्क में आज करेंगे गीता श्लोकोच्चारण, शहर में प्रवेश के लिए बदले रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को थीम पार्क 18 हजार स्कूली बच्चे श्लोकोच्चारण करेंगे, जिसके लिए व्याप्क तौर पर तैयारी की गई है। इस बार इस कार्यक्रम में जिला भर के ही स्कूली बच्चों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने कुरुक्षेत्र में प्रवेश करने वाले रास्तों पर वाहनों का रूट बदल दिया है, जिसके चलते जहां वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है वहीं पुलिस ने थीम पार्क के चारों ओर नाकेबंदी भी की है। एसपी सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि वाहनों की आवाजाही के लिए रूट बदले गए है ताकि कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनी रह सके। उधर डीईओ अरूण आश्री ने बताया कि इन बच्चों में 9 सरकारी व करीब 57 निजी स्कूलों के बच्चों को शामिल किया गया है।

इस तरह बदले गए रूट
पिहोवा चौक के निकट नाका लगाया गया है, जोकि भारी वाहनों को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक इस्माईलाबाद एवं ढांड की तरफ परिवर्तित किया जाएगा। ढांड रोड मिर्जापुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को सुबह 8 से सायं 8 बजे तक दयालपुर की तरफ से परिवर्तित किया है। इस नाके से सुबह 8.30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने के 20 मिनट बाद तक किसी भी तरह का वाहन कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। केवल स्कूल बसों को ही महाराणा प्रताप चौक की तरफ आने दिया जाएगा। पिहोवा रोड पर रेलवे फाटक से सुबह 8.30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने के 20 मिनट बाद तक किसी भी वाहन को कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। हल्के वाहनों को रेलवे लाइन के साथ बने रास्ते से मेडिकल हॉल की तरफ डायवर्ट किया गया है। थर्ड गेट चौकी के पास नाके से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए थर्ड गेट से महाराणा प्रताप चौक की तरफ केवल स्कूल बसों को ही आने दिया जाएगा। वहीं एलएनजेपी अस्पताल चौक तक केवल स्कूल बसों को छोड़कर सभी तरह के वाहनों को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मेडिकल हाल की तरफ से शेख चेहली मकबरे की तरफ डायवर्ट किया गया है, जोकि मकबरे से होते हुए पिपली की तरफ जा सकते हैं। वाल्मीकि चौक से केवल स्कूल बसों के अलावा किसी भी तरह के वाहन को महाराणा प्रताप चौक की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। महाराणा प्रताप चौक से सुबह 8.30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने के 20 मिनट बाद तक केवल स्कूल बसों को छोड़ अन्य किसी भी वाहन को कार्यक्रम स्थल की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। स्कूल बसों से उतरे हुए बच्चों को पैदल थीम पार्क की तरफ तथा खाली बसों को सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ बनी पार्किग में भेजा जाएगा। देवीलाल चौक पर सुबह 8 से 2 बजे दोपहर तक सड़क के दोनों तरफ किसी भी तरह की अवैध पार्किग नहीं कर सकेंगे। गुरुद्वारा छठी पातशाही से सुबह 8 से 2 बजे तक रेलवे स्टेशन तथा पुराना बस अड्डे की तरफ से आने वाले वाहनों को सन्निहित सरोवर की तरफ डायवर्ट किया गया है। काली कमली, काली माता मंदिर के पास से आने वाले वाहनों को सुबह 8.30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने के 20 मिनट बाद तक सलारपुर रोड की तरफ डायवर्ट किया गया है। गुलजारी लाल नंदा स्मारक नाका से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक वाहनों को भीम घाट ब्रह्मसरोवर की तरफ परिवर्तित किया गया है। स्कूल की बसों को पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गई है। वाहनों को सुबह 8 से 2 बजे तक अर्जुन चौक से किसी भी तरह के वाहनों को थीम पार्क की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। जब तक बच्चे एवं वीआईपी थीम पार्क से नहीं चले जाते, कार्यक्रम समाप्त होने तक हल्के वाहन भी डायवर्ट रहेंगे। इस दौरान स्कूल बसों को नाके से आगे नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


झांसा रोड से आने वाले वाहन पिपली की ओर डायवर्ट
रेलवे क्रॉसिंग नजदीक पुराना बस अड्डा से झांसा रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को सुबह 8 से 2 बजे दोपहर तक पिपली की तरफ डायवर्ट किया गया है। कार्यक्रम समाप्त होने तक हल्के वाहनों को भी बच्चों एवं वीआईपी के थीम पार्क से चले जाने तक डायवर्ट किया गया है। केवल स्कूल बसों को ही मुख्य मार्ग से छठी पातशाही गुरुद्वारा चौक की तरफ आने दिया जाएगा। कंडा चौक नाका से पिपली की तरफ से आने वाली सभी स्कूल बसें रेलवे रोड की तरफ जाएंगी।
विज्ञापन


10 राइडर भी यातायात सुचारू करने के लिए की तैनात : एसपी
महोत्सव के दौरान यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस की 10 राइडरों को भी लगाया है। एसपी ने कुरुक्षेत्र में आने वाले सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे गीता महोत्सव को बेहतर तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को खड़ा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें