फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी सांस्कृतिक की पहचान रत्नावली महोत्सव केयू में 26 से 29 अक्तूबर तक होगी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणवी सांस्कृतिक धरोहर की पहचान रत्नावली में इस बार 33 विधाओं के साथ 3500 कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। रत्नावली महोत्सव का आयोजन केयू प्रशासन द्वारा 26 से 29 अक्तूबर तक किया जाएगा। रत्नावली महोत्सव की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा ने शुक्रवार देर सायं अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत अगली पीढ़ी तक पहुंचे इसके लिए कुछ विशेष प्रयास करने की जरूरत है। सांस्कृतिक कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण हों व समय पर संपन्न हों इसके लिए अभी से ही रणनीति बनाने की जरूरत है। रत्नावली के कार्यक्रमों की गुणवत्ता बढ़े व विद्यार्थियों को अधिक से अधिक मौका मिले। युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग इस दिशा में कार्य करे। उन्होंने कहा कि केयू के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा सांस्कृतिक महाकुंभ रत्नावली-26 से 29 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रत्नावली महोत्सव हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। यूनिवर्सिटी पिछले 33 वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन राज्य स्तरीय कार्यक्रम के रूप में करता रहा है। इस वर्ष के रत्नावली की खास बात यह होगी कि मेहमानों के सम्मान के लिए उनको पगड़ी पहनाने के साथ-साथ अंग वस्त्र भी दिया जाएगा। युवा सांस्क़ृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने रत्नावली में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए रत्नावली का शेड्यूल जारी किया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना, युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के उप-निदेशक डॉ. हितेंद्र त्यागी, प्रो. आरके देसवाल, डॉ. चांद राम जिलोवा, डॉ. राजेश सोब्ती, प्रो. एसएस बूरा, डॉ. तरुणा ढल, प्रो. मोहिंद्र चांद, प्रो. नरेंद्र सिंह, डॉ. महासिंह पूनिया, डॉ. आनंद जायसवाल सहित रत्नावली आयोजन समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

रत्नावली में 26 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम
विभाग निदेशक प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि 26 अक्तूबर को ऑडिटोरियम हॉल में हरियाणवी रीति-रिवाज, पाप सांग हरियाणवी, सोलो डांस फीमेल, आरके सदन में हरियाणवी भजन, ड्यूट रागिनी, ओपन एयर थियेटर में सोलो डांस पुरूष, रागिनी, सीनेट हाल में डेक्लामेशन, खुला मंच पर सांग प्रोफेशनल व क्रश हॉल में बोहिया, इंडी, पिड्डा,बंदरवाल, फुलझड़ी मेकिंग प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


27 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम
ऑडिटोरियम हाल में फोक कास्ट्यूम, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, संगीत संध्या, आरके सदन में हरियाणवी लोकगीत, मोनो एक्टिंग, ओपन एयर थियेटर में हरियाणवी स्किट तथा टीट-बिट, सीनेट हाल में हरियाणवी क्विज, शार्ट फिल्म हरियाणवी, खुला मंच में सांग प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


28 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम
ऑडिटोरियम हॉल में चौपाल, ग्रुप डॉंस रसिया, आरके सदन में ग्रुप सांग हरियाणवी, ओपन एयर थियेटर में हरियाणवी फोक इंस्ट्ररूमेंटल सोलो, सीनेट हाल में कविता पाठ प्रतियोगिता, हरियाणवी क्विज, खुला मंच प्रतियोगिता में सांग प्रतियोगिता, क्रश हाल में ऑन द स्पाट पेंटिंग व एक्जीबिशन ऑफ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

29 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम
आडिटोरियम हाल में ग्रुप डांस हरियाणवी, ओपन एयर थियेटर में रागिनी प्रतियोगिता, खुला मंच में डे पफोर्मर प्रेजेंटेशन होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें