फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मथाना की गलियों में पिछले एक वर्ष से छाया है अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मथाना की गलियों में पिछले एक वर्ष से छाया है अंधेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गांव मथाना में स्ट्रीट लाइट न होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे गांव के लोगों को चोरी या अन्य वारदात की आशंका बनी रहती है। करीब एक वर्ष पहले गांव में मीटर बाहर लगाने का अभियान चलाया गया था। इसी दौरान निगम कर्मियों ने गलियों में लगी लाइटों के डायरेक्ट कनेक्शन काट दिए थे। पंचायत को गलियों की लाइटों के लिए मीटर लगवाने की नसीहत दी थी। लंबा वक्त बीतने के बाद भी गलियों में अंधेरा है। मीटर के अभाव में लाइटें भी शोपीस बनी हुई हैं।
ग्रामीण इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन गांव का माहौल खराब न हो, इसलिए खुलकर सामने आने से कतराते हैं। गांव में विकास कार्य चल रहे हैं। कम्यूनिटी सेंटर, पंचायत घर और सड़क का निर्माण हो रहा है। लाडवा विधायक पवन सैनी के गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर अपराध मुक्त हलका बनाने के दावों को भी इस लापरवाही ने चुनौती दे रखी है।
विज्ञापन


सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी : सरपंच
गांव की महिला सरपंच के पति तेजपाल का कहना है कि उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट जलाने के लिए कोई समाधान निकाले जाने की मांग की थी। अधिकारियों ने सरकार को केस भेजने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद निगम कोई समाधान नहीं निकाल सका। अब ग्राम पंचायत स्ट्रीट लाईट जलाने के लिए सोलर सिस्टम की व्यवस्था करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत ने नहीं लिए गली की लाइटों के लिए मीटर : एक्सईएन
बिजली निगम के एक्सईएन मुकेश चौहान ने कहा कि लाइन लॉस के चलते गांव मथाना की बिजली सप्लाई 24 घंटे से घटाकर 16 घंटे कर दी गई थी। ग्राम पंचायत बगैर मीटर के लाइटों के लिए कुंडी सिस्टम अपना रही थी। इसलिए उनको उतरवा दिया गया था। ग्राम पंचायत को मीटर लेकर ट्यूबलाइट लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन, वहां मीटर लगवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। ग्राम पंचायत जब तक मीटर नहीं लेती, गलियों में लाइटों के डायरेक्ट कनेक्शन लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें