फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति व कुल सचिव संबोधित करेंगे आमसभा को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुवि पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की सालाना आमसभा 20 नवंबर को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा की वार्षिक बैठक 20 नवंबर को केयू के नॉन टीचिंग क्लब में होगी। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद शर्मा, कुल सचिव डॉ. प्रवीण सैनी भाग लेंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के प्रेस सचिव जेके जैन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आम सभा की बैठक बुलाने का निर्णय सोमवार को हुई बैठक में प्रधान मदन गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में लिया गया। मदन गोपाल शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय बचाओ मंच का गठन करके बीएड कॉलेजों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ संबंध कराया। मंच के संघर्ष की वजह से ही प्रदेश सरकार को अपना निर्णय बदलना पड़ा। एसोसिएशन ने रेशो सिस्टम और डॉक्टरों का पैनल मंजूर कराया। सातवें वेतन आयोग को मुख्यमंत्री से मिल कर पेंशनर पर भी लागू कराया। अब एसोसिएशन पे-कमीशन के बकाया एरियर को दिलाने के लिए प्रयासरत है। बैठक में विश्वविद्यालय को ए प्लस ग्रेड मिलने पर कुलपति को बधाई दी गई। बैठक में कुंटिया के पूर्व प्रधान बाबू राम गुप्ता, एमएल सिंगला, रमेश शर्मा, मोहन सिंह, विजय पाल त्यागी, यशपाल पृथ्वी सिंह, रतन लाल गुप्ता, एचएस नरवाल, भीम सिंह मौन, एचएन भटनागर, जेके जैन, श्रीधर शर्मा, अशोक सिंगला, रामजवारी शर्मा, इंद्र कुमार, रक्षा राम, संत कुमार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मंजूला गिरधर, कमला देवी, बीके जैन आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें