फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक मीट केयूके

विज्ञापन
विज्ञापन
केयू की 55 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन


बांस कूद में राजकीय कॉलेज पंचकूला के विकास रहे प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
केयू 55 वीं एथलेटिक मीट का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रांगण में तीन से पांच नवंबर तक किया जा रहा है। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला और पुरुष वर्ग की स्पर्धाएं हुईं। इनमें पुरुष वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में राजकीय पीजी कॉलेज जींद के साहिल ने प्रथम, यमुनानगर के गुरुनानक सिंह खालसा कॉलेज के हरप्रीत ने द्वितीय, सीआरके जींद के मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में डीएवी चीका के अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो अंबाला शहर के एसए के शुभम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डीएवी अंबाला शहर के मनीष ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। बांस कूद प्रतियोगिता में राजकीय कॉलेज पंचकूला के विकास कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूनिवर्सिटी कॉलेज कुुरुक्षेत्र के अंकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जीएनके यमुनानगर के उसमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। महिला वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में राजकीय कॉलेज छछरौली की कोमल ने प्रथम स्थान, जीएनके यमुनानगर की राखी ने द्वितीय, जीसीएमएमवी असंध की सोनिया ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की ही 400 मीटर दौड़ डीएवी कॉलेज चीका की कमलजीत ने प्रथम स्थान और जीएनके यमुनानगर की पूजा ने द्वितीय, आरकेएसडी कॉलेज कैथल की एकता ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही महिला वर्ग के डिस्कस थ्रो में जीएनके यमुनानगर की उर्मिला ने प्रथम स्थान जेईएमएम अंसध की आरती ने द्वितीय स्थान और राजकीय कॉलेज पंचकूला की आरती और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर दौड़ में राजकीय कॉलेज पंचकूला की वर्षा ने प्रथम, आरजेएम उचाना की प्रिया ने द्वितीय और राजकीय पीजी कॉलेज जींद की सोनिया ने तृतीया स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें