हरियाणा सरकार की खेल नीति से युवाओं में बड़ा खेल के प्रति रुझान
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जब से केंद्र में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है, तब से लेकर आज तक करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को बांटी गई है। इसमें युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संयोजक धुम्मन किरमिच और नीर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप क्रीड़ा भारती द्वारा जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।
उन्होंने बताया कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई खिलाड़ी मेडल लेकर आता है तो उसको पांच करोड़ से सात करोड़ रुपये की राशि नगद भेंट की जाती है। इसकी वजह से गीता फोगाट, साक्षी मलिक जैसी युवा खिलाड़ियों ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया। वे पांच नवंबर तक चलने वाली इस ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मुख्य वक्ता थे। उन्होंने बच्चों को खेलों के प्रति ज्यादा से ज्यादा रुचि लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर चैंपियनशिप के आयोजक वह एसोसिएशन के सचिव राव भरत यादव प्रदेश अध्यक्ष कराटे एसोसिएशन जय प्रकाश ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ऑल इंडिया कराटे एसोसिएशन के महासचिव भरत शर्मा और विशिष्ट अतिथि गुड़गांव से अरुण कुमार ने बच्चों को इनाम देकर प्रोत्साहित किया।