फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में रोडवेज को हुआ करीब 60 लाख रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 1-4 तक
विज्ञापन

चौथे दिन भी बेबस रहे मुसाफिर
-आज चलाई गई सिर्फ 15 बसें, मंगलवार से हालात होंगे सामान्य
चार दिन में रोडवेज को हुआ करीब 60 लाख रुपये का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम पर फैसले के चलते चार दिनों से रोडवेज के चक्का जाम के हालात आज भी कायम रहे। इन हालात में कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो को अब तक करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। सबसे ज्यादा परेशानी यात्री भुगत रहे हैं।
कुरुक्षेत्र से पिहोवा और कुरुक्षेत्र से यमुनानगर, कैथल, झांसा जाने वाली बसें बंद हैं। नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा पिछले चार दिनों से सुनसान पड़ा है। कुरुक्षेत्र बस अड्डे से रोजाना बसों में सफर करने वाले लगभग दो हजार यात्री इससे प्रभावित हुए हैं, जिससे रोडवेज को 14 लाख रुपये का रोजाना घाटा हो रहा है। हालांकि रोडवेज की ओर से रविवार शाम से जीटी रोड पर 13-15 बसें चलाई जा रही हैं। रोडवेज के महाप्रबंधक रोहताश वर्मा ने बताया कि जीटी रोड पर बसें चलाई जा रही हैं, लेकिन पेहवा, कैथल, झांसा, यमुनानगर जाने वाली रूट की बसें बंद हैं, जल्द ही इस रूट पर बसें शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


बसों के न चलने से परेशानी
शहरवासी सचिन कुमार का कहना है कि पिछले चार दिनों से बसों के न चलने से काम पर आने- जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। काम के सिलसिले में रोजाना यमुनानगर जान-पड़ता है लेकिन बसों के न चलने से काम प्रभावित हो रहा है।

पैसे हुए खत्म : गौरव कुमार
रोहतक निवासी गौरव का कहना है कि वो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ता है। मामले की गंभीरता के चलते वह घर नहीं जा पाया। इस कारण उसके पैसे भी खत्म हो गए हैं और पैसों के खत्म हो जाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेनों के नहीं चलने से हो रही है परेशानी
जींद निवासी अशोक का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से न तो बसें चल रही हैं और न ही ट्रेन। कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली पैसेंजर गाड़ी में रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन ट्रेन के न चलने से रोजाना हजारों यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
वर्कशॉप में खड़ी डिपो की सभी बसें
बस अड्डा इंचार्ज जगतार सिंह ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए रोडवेज की सभी बसों को वर्कशॉप में खड़ा किया गया और बाहर से गेट को ताला लगाया है। हालांकि बस स्टैंड के बाहर पुलिस बल मौजूद है। फिर भी रोडवेज के सभी कर्मचारी बस स्टैंड पर ही मौजूद है।
शाहाबाद बस स्टैंड से नहीं चली कोई बस
शाहाबाद में सोमवार को डेरा प्रमुख की सजा के फैसले के चलते यहां का बस स्टैंड सूना रहा, लेकिन यात्री बस की इंतजार में भटकते रहे। मजबूरीवश यात्रियों को थ्री-व्हीलरों व अन्य प्राइवेट गाड़ियों का सहारा लेना पड़ा। शाहाबाद के अड्डा प्रभारी ने बताया कि रोजाना इस यहां के स्टैंड से करीब 25 बसें कूच करती हैं, लेकिन डेरा प्रमुख के मामले को लेकर कोई भी बस यहां से नहीं चली है। वहीं प्राइवेट बसें सड़कों पर जरूर दौड़ती रही।
विज्ञापन


पिहोवा।
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा सुनाई गई। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। डेरा प्रमुख की सजा के ऐलान से पहले प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। बस स्टैंड, मेन चौक, नामचर्चा घरों और मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। हालात को देखते हुए पिहोवा रोडवेज डिपो की सभी बसें बंद ही रहीं। बस अड्डा इंचार्ज जगतार सिंह सोढी ने बताया कि पिहोवा डिपो में कुल 50 बसें हैं। 24 अगस्त दोपहर से पिहोवा डिपो की सभी बसें बंद हैं और बस अड्डे पर ही खड़ी है। हालांकि 25 अगस्त को आदेश मिलने के बाद रात करीब 9 बजे डेरा प्रेमियों को लेने के लिए 15 बसें पिहोवा डिपो से भेजी गई थीं। लेकिन उसके बाद से सभी बसें अड्डे ही खड़ी है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी डिपो की सभी बसें अड्डे पर ही खड़ी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें