फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार से होंगी ट्रेन,बस और इंटरनेट सेवा बहाल,.शिक्षण संस्थान खुलेंगे-डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-7
विज्ञापन


आज से ट्रेन, बस और इंटरनेट सेवा बहाल, शिक्षण संस्थान खुलेंगे
-पुख्ता प्रबंधों से जिला में रहे शांतिपूर्ण हालात, पुलिस अलर्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
चार दिन बाद मंगलवार को जिले में ट्रेन, बस और इंटरनेट सेवा की बहाली के साथ शिक्षण संस्थान खुलेंगे। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की सजा के फैसले के चलते पिछले कई दिनों से लोग कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे थे, इसके अलावा लोगों को कारोबार की दृष्टि से भारी नुकसान उठाना पड़ा। डीसी सुमेधा कटारिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मंगलवार से सभी शिक्षण संस्थान खुलेंगे और तमाम सेवाएं बहाल की जाएंगी।
डीसी ने बताया कि ताजा हालात को देखते हुए पुलिस अलर्ट जारी है, शरारती तत्वों पर निगाह रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग की अगुवाई में जिला पुलिस की कंपनियों, सीमा सुरक्षा बल व हरियाणा पुलिस अकादमी से आई फोर्स ने मंगलवार को जिले में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च लघु सचिवालय से चलकर रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड बाजार, गुरुद्वारा रोड, थर्ड गेट, देवी लाल चौक, ब्रह्म सरोवर, उमरी नाम चर्चा घर, कोर्ट काम्पलेक्स, लघु सचिवालय में पूरा हुआ। फ्लैग मार्च में पुलिस-प्रशासन की गाड़ियों के अलावा दंगा नियंत्रक वाहन भी शामिल रहे। इसके साथ साथ जिलाभर में नाकाबंदी जारी है। सभी जगहों पर आने जाने वाले वाहनो की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज जिला पुलिस की ओर से जिले में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें डीएसपी नूपुर बिश्नोई, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सभी थाना प्रबंधक अपनी फोर्स के साथ शामिल हैं। इसके अलावा अदालत, लघु सचिवालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी अस्पताल और संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि जिला कुरुक्षेत्र में शांति बनाए रखने के हर संभव प्रयास करने हैं। इसके बावजूद अगर किसी भी शरारती तत्व ने कानून व्यवस्था को खराब करने का प्रयास किया तो उस व्यक्ति को किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

शहरवासी विजय लाला का कहना है कि राम रहीम मामले के चलते लोगों को दोहरी मार का सामना करना पड़ा रहा है। एक तो सरकार ने नेट बंद कर रखा है, वहीं शहर में मनोरंजन का एकमात्र स्रोत सिनेमा हॉल भी बंद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें