फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 4135 आवेदन पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। प्रवेश मेरिट आधार पर होंगे। प्राचार्य प्रो. रीटा ने बताया कि सभी प्रवेश पूरी तरह मेरिट आधार पर किए जाएंगे तथा किसी भी पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं होगी। इच्छुक विद्यार्थी 21 जून 2026 रात 11.59 बजे तक विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल तथा संस्थान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 25 मई से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के तहत अब तक विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कुल 4135 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. रीटा ने बताया कि आईआईएचएस द्वारा इस वर्ष अनेक बहुविषयक एवं स्किल आधारित पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कार्यक्रमों में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी तथा एमएससी ऑनर्स इकोनॉमिक्स में 20-20 सीटें निर्धारित की गई हैं। बीएससी फिजिकल साइंसेज (स्कीम-ए) में 280 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि बीएससी फिजिकल साइंसेज विद सिंगल मेजर (स्कीम-सी) के अंतर्गत फिजिक्स ऑनर्स की 40, केमिस्ट्री ऑनर्स की 20, कंप्यूटर साइंस ऑनर्स की 30 तथा मैथमेटिक्स ऑनर्स की 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके साथ ही बीएससी लाइफ साइंसेज (स्कीम-ए) में 120 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं बीएससी लाइफ साइंसेज विद सिंगल मेजर (स्कीम-सी) में बॉटनी ऑनर्स, जूलॉजी ऑनर्स एवं बायो केमिस्ट्री ऑनर्स में 30-30 तथा केमिस्ट्री ऑनर्स में 20 सीटों पर दाखिले होंगे। बीए (स्कीम-ए) में कुल 450 सीटें निर्धारित की गई हैं। बीए विद सिंगल मेजर (स्कीम-सी) में इंग्लिश ऑनर्स की 30, हिंदी ऑनर्स की 20, हिस्ट्री ऑनर्स की 30, संस्कृत ऑनर्स की 20, इकोनॉमिक्स ऑनर्स की 30, साइकोलॉजी ऑनर्स की 30 तथा मैथमेटिक्स ऑनर्स की 20 सीटें उपलब्ध रहेंगी।


प्रो. रीटा ने बताया कि इसके अतिरिक्त बीसीए, बीसीए (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- स्कीम डी), बीकॉम, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट तथा बीएससी होम साइंस जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में भी दाखिले किए जाएंगे। बीसीए एवं बीसीए एआई में 60-60, बीकॉम में 120, बीटीटीएम में 45 तथा बीएससी होम साइंस में 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। संस्थान द्वारा स्किल एवं इंडस्ट्री आधारित कार्यक्रमों को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। बैचलर ऑफ वोकेशन इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी तथा बीएससी रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन में 50-50 सीटें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन




विद्यार्थियों को तैयार रखने होंगे दस्तावेज
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों के पास परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, सक्रिय मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। आवेदन भरते समय विद्यार्थियों को अपना नवीनतम फोटो, दसवीं एवं 10+2 की डीएमसी, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी तैयार रखनी होगी।


प्रोस्पेक्टस का विमोचन मंगलवार को कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया
संस्थान के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रोस्पेक्टस का विमोचन मंगलवार को कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। उन्होंने कहा कि आईआईएचएस विद्यार्थियों को बहु विषयक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने वाला विश्वविद्यालय का प्रमुख संस्थान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किए गए पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय चुनने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी शिक्षकों तथा नवाचार आधारित शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।


केयू में पीजी कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 15 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से 25 मई से शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा तथा विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को एक्टिवेट कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा किया गया था।
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार एमए, एमएससी, एम.कॉम., एम.लिब., एमएचएम एंड सीटी, एमबीए, एमसीए, एमफार्मेसी, एलएलएम, एमटेक, बीएड स्पेशल, एमएड स्पेशल, एमपीएड, बीपीएड, एलएलबी, एमएफए, एमफार्मेसी, एमसीए कोर्सों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है जबकि एमटेक कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच जुलाई निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी एचबीआई में कोर्सवार पात्रता, सीटें, फीस संरचना, प्रवेश नियम एवं महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कर सकते हैं

एमए पाठ्यक्रमों में अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाज कार्य, समाजशास्त्र तथा महिला अध्ययन। फाइन आर्ट्स के अंतर्गत पेंटिंग, एप्लाइड आर्ट, प्रिंटमेकिंग, ग्राफिक्स और स्कल्पचर से संबंधित कोर्स भी उपलब्ध रहेंगे। एमएससी कार्यक्रमों में बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, जूलॉजी, फॉरेंसिक साइंस, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्योग्राफी, गणित, फिजिक्स, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एमएससी मास कम्यूनication, एमएससी ग्राफिक्स, एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया, एमएससी प्रिंटिंग, ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी और एमएएससी स्टेटिस्टिक्स सहित कई महत्वपूर्ण विषयों में प्रवेश होंगे। कॉमर्स संकाय में एमकॉम, विधि संकाय में एलएलबी और एलएलएम, जबकि प्रबंधन संकाय में एमबीए एवं एमबीए (एसएफएस) कार्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।



केयू के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में प्रवेश शुरू

डिजिटल लाइब्रेरी और आईसीटी आधारित शिक्षा पर विशेष जोर
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।

विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि विभाग में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), डिजिटल लाइब्रेरी, सूचना प्रबंधन, शोध सहायता सेवाओं तथा उभरती तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विभाग में विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में आधुनिक पुस्तकालय प्रणालियों और सेवाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही आईसीटी-सक्षम शिक्षण सुविधाएं, कंप्यूटर प्रयोगशाला, ई-संसाधनों तक पहुंच तथा शोध एवं प्रशिक्षण के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाता है।
प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा बी.लिब.आई.एस.सी./एम.लिब.आई.एस.सी. प्रथम वर्ष कार्यक्रम में 40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर परीक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। प्रथम वर्ष पूरा करने पर विद्यार्थियों को बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (बी.लिब.आई.एससी.) की डिग्री प्रदान की जाएगी, जबकि दो वर्षीय कार्यक्रम पूर्ण करने पर मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (एम.लिब.आई.एस.सी.) की डिग्री मिलेगी इसके अतिरिक्त एम.लिब.आई.एस.सी. एक वर्षीय (लेटरल एंट्री) कार्यक्रम में 18 सीटें उपलब्ध हैं। इसमें प्रवेश के लिए बी.लिब.आई.एस.सी. में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।
प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय पुस्तकालयों, डिजिटल लाइब्रेरी, सूचना केंद्रों, शोध संस्थानों, प्रलेखन केंद्रों, कॉरपोरेट नॉलेज सेंटर तथा सार्वजनिक पुस्तकालयों में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें