फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पुलिसकर्मियों सहित 39 मरीज कोरोना संक्रमित, 33 को ठीक होने पर किया डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 39 मरीज सामने आए हैं, जबकि कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट निगेेटिव आने पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 33 मरीजों को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया है जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 686 तक पहुंच गया है जिले में अभी 263 कोरोना के एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

रविवार को शाहाबाद पुलिस स्टेशन में कार्यरत 3 पुलिसकर्मियों की भी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र से 33 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 39 नए केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 412 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। अभी तक लिए गए 24489 सैंपलों में से 23655 सैंपलों की रिपोर्ट निगेेटिव आ चुकी है। रविवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में सीएमओ ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 39 नए केस सामने आएं हैं, जिनमें थानेसर की खेड़ी मारकंडा से 48 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस स्टेशन शाहबाद से 50 वर्षीय व्यक्ति, आदर्श नगर नजदीक पूजा स्कूल थानेसर से 46 वर्षीय व्यक्ति, गांव बेरथला से 30 वर्षीय व्यक्ति, नजदीक गुरुद्वारा जुरासी कलां पिहोवा से 45 वर्षीय व्यक्ति, नजदीक गुरुद्वारा फौजी प्लाट पिहोवा से 60 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय महिला, नन्द कालोनी पिहोवा से 63 वर्षीय व्यक्ति, फौजी प्लाट पिहोवा से 28 वर्षीय युवती, मिस्त्री फार्म डेरा फतेह सिंह से 1 वर्षीय बच्ची, नन्द कालोनी पिहोवा से 28 वर्षीय व्यक्ति, चुनिया फार्म संधौली पिहोवा से 31 वर्षीय व्यक्ति, गुरुनानक कालोनी पिहोवा से 26 वर्षीय व्यक्ति, अरूनाए पिहोवा से 20 वर्षीय व्यक्ति, गुरूनानक कालोनी पिहोवा से 36 वर्षीय महिला, अरूनाए से 16 वर्षीय युवक, गुरूनानक कालोनी पिहोवा से 32 वर्षीय व्यक्ति, गांव ईस्माईलाबाद से 25 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा वार्ड नम्बर 10 से 43 वर्षीय व्यक्ति, गऊचरांद पिहोवा से 68 वर्षीय व्यक्ति, गऊचरांद से 47 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस चौंकी सेक्टर 5 थानेसर से 34 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय व्यक्ति, कृष्ण नगर गामड़ी से 21 वर्षीय युवती, सेक्टर 7 से 46 वर्षीय व्यक्ति, गमुर खेड़ी से 9 वर्षीय बच्चा, 30 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नम्बर 5 मोहन नगर से 49 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय युवती, वार्ड नंबर 2 शेखा वाला मौहल्ला से 43 वर्षीय महिला, सेक्टर 13 से 24 वर्षीय युवती, सेक्टर 3 से 50 वर्षीय व्यक्ति, संतोखपुरा से 33 वर्षीय, गांव उमरी से 58 वर्षीय व्यक्ति, बड़ा झडाना शाहबाद से 18 वर्षीय युवक, गांव रावा शाहबाद से 32 वर्षीय व्यक्ति, प्लॉट नम्बर 10 राव कालोनी शाहबाद से 21 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन 33 मरीजों किया डिस्चार्ज
कुरुक्षेत्र से 33 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें न्यू कॉलोनी से 34 वर्षीय महिला, एसके वराईस मिल झांसा से 48 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय व्यक्ति, अनाज मंडी से 38 वर्षीय व्यक्ति, झांसा से 29 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कालोनी से 34 वर्षीय महिला, कीर्ति नगर से 22 वर्षीय व्यक्ति, शेखा वाला मोहल्ला से 63 वर्षीय महिला, गुमथला से 63 वर्षीय व्यक्ति, बी बीएमबी कालोनी से 32 वर्षीय व्यक्ति, ज्योति नगर से 76 वर्षीय व्यक्ति, 72 वर्षीय महिला, न्यू कालोनी से 20 वर्षीय युवक, सुभाष मंडी से 20 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कालोनी से 26 वर्षीय युवती, 51 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कालोनी से 51 वर्षीय व्यक्ति, 15 वर्षीय युवक, पवन मार्केट से 32 वर्षीय व्यक्ति, सरस्वती मिशन से 18 वर्षीय युवक, सेक्टर 5 से 31 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा से 63 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नम्बर 12 लाडवा से 32 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 60 वर्षीय महिला, आजाद नगर से 47 वर्षीय व्यक्ति, हरमन गली शाहबाद से 39 वर्षीय व्यक्ति, गांव बारना से 31 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नम्बर 6 से 42 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय युवक, सेक्टर 4 से 34 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय बच्चा शामिल है।
विज्ञापन

686 मरीज कोरोना पॉजिटिव, 263 एक्टिव केस : सीएमओ
सिविल सर्जन डॉक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2884 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं और 479 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 56 को होटल में क्वारंटीन किया गया है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 24489 सैंपलों में से 23655 की रिपोर्ट निगेेटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 686 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 412 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 412 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 11 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 263 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें