फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 बिरादरी का कुरुक्षेत्र बंद आज

Sat, 27 Feb 2016 01:14 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन की आड़ में हुई लूटपाट, हिंसा व आगजनी के विरोध में शनिवार को कुरुक्षेत्र बंद का आह्वान किया गया है। इसी सिलसिले में 35 बिरादरी के प्रतिनिधियों की बैठक पिपली रोड स्थित होटल में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सामजसेवी राकेश मैहता ने की।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया कि सुबह 10 बजे महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालते हुए मोती चौक, कच्चा घेर बाजार से होते हुए रोटरी चौक, पुराना बस अड्डा से उपायुक्त कार्यालय पहुंचेेगे और उपायुक्त को ज्ञापन देंगे। लोगों ने गंगाजल हाथ में लेकर जाति विशेष के लोगों का राजनैतिक, सामाजिक व आर्थिक बहिष्कार करने की शपथ भी ली। 
समाजसेवी राकेश मेहता ने कहा कि प्रदेश में आरक्षण की आड़ में हुई  हिंसा व आगजनी निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है जिसके विरोध में कुरुक्षेत्र बंद कर नगर वासी अपना रोष व्यक्त करेंगे। इस अवसर राइस मिलर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ज्वैल सिंगला, होटल एसोसिएशन के प्रधान धीरज गुलाटी, मुलतान सभा के प्रधान प्रदीप झांब, बनिया समाज से श्याम लाल एवं सुरेन्द्र गोयल, सैनी समाज से राजकुमार सैनी, नीरज सैनी, मनोज सैनी  रतगल, अनिल सैनी रतगल, अश्विनी कुुमार, ब्राहम्ण समाज से शिवम पंडित, रामनाथ शर्मा पीपली, खुखरैन सभा के अध्यक्ष आशीष सभ्रबाल, कश्यप समाज से राजकुमार कश्यप, क्रिश्चियन समाज से पास्टर विजेन्द्र मैहरा, अर्चना मसीह, अनुराग  मदान, रवि ड़ोडाखेड़ी, आशु बिशनगढ़, देवन भाटिया, सुरज वाल्मीकि, लबाना समाज से अमरजीत सिंह सहित कई अन्य दलित पिछड़ी बिरादरियों के लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें