फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला कबड्डी में 32 टीमों का दमखम, पुरुष वर्ग के मुकाबले रविवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के स्थापना दिवस पर ऑल ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें महिला वर्ग में 32 टीमों ने दमखम दिखाया, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन

हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों से टीमें पहुंचीं। पुरुष वर्ग के मुकाबले रविवार को होंगे। स्वतंत्र समूह सेवा समिति की संरक्षक संतोष मोर मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने खेलों को महिला सशक्तीकरण का माध्यम बताया। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने महिला खिलाड़ियों को अवसर देने की पहल की सराहना की। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एक लाख रुपये, दूसरे पर 71 हजार रुपये और तीसरे व चौथे पर 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार है। सर्वश्रेष्ठ रेडर और सर्वश्रेष्ठ कैचर को भी 5,100-5,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने युवाओं को शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की बात कही। प्रतियोगिता के आयोजन में स्वतंत्र समूह सेवा समिति और अन्य संस्थाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें