फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं कक्षा के परिणामों में बेटियां रही अव्वल, लगे सपनों को पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमर्स में रचना और साइंस में मिशा रही जिला टॉप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सीबीएसई द्वारा शनिवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित करते ही जिलाभर के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार भी बेटियां जिले में अव्वल रहीं। रचना अरोड़ा ने कॉमर्स व मिशा मदान ने साइंस संकाय में जिला टॉप किया है। दोनों छात्राएं विज्डम वर्ल्ड स्कूल की छात्रा हैं। स्कूल की ओर से दावा किया गया कि विज्ञान विषय में विद्यालय की छात्रा मिशा मदान व कॉमर्स विषय में छात्रा रचना ने 98-98 प्रतिशत अंक लेकर जिलाभर में प्रथम स्थान हासिल किया है।
परीक्षा परिणाम जारी होते ही स्कूलों से लेकर विद्यार्थियों के घरों में भी खुशी की लहर दौड़ गई और मेधावी साबित हुए विद्यार्थियों को देर रात तक बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। इन विद्यार्थियों को जहां मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया, वहीं बेहतर परीक्षा परिणाम आने से अब उनके सपनों को भी पंख लगे दिखाई दिए। जिला के अधिकतर स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तो, वहीं अधिकतर स्कूलों के अधिकतर बच्चे मेरिट में रहे। वेब साइड सही न चल पाने के चलते उन्हें कुछ समय तक परेशानी का भी सामना करना पड़ा। विज्डम वर्ल्ड विद्यालय के मैनेजर विनोद रावल ने बताया कि आज घोषित हुए परिणाम में विद्यालय के 86 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। विज्ञान विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों में मिशा मदान के अलावा सीरत, तनवीर, स्पर्श, देविका, आंचल, रिमझिम, आफरीन, सौरव, सोनाली, प्रगति, हर्ष ने मेरिट में स्थान बनाया। कॉमर्स में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों में रचना, नंदिनी, तनिष्का, वत्सल, ईशिका, अक्षत, गुरकरण, आस्था, संयम व मनजीत शामिल रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
फोटो 33
शत-प्रतिशत रहा बीआर इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम
बीआर इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा योषिता सिंह ने बायोलॉजी, फिजिक्स और मैथ में शत-प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अभिभावकों व अध्यापकों को दिया। वहीं छात्र अर्चित गोयल ने जेईई मेन परीक्षा में 4122वां रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शनिवार को परीक्षा परिणाम आते ही स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई और मेधावी साबित हुए विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी गई। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा, स्कूल प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन दीपक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप चोपड़ा, सचिव कुलदीप चोपड़ा, प्रिंसिपल वनिता बाला समेत अन्य अध्यापकों ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी।
बॉक्स
फोटो नंबर- 14
मनीष पपनेजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित
इस्माइलाबाद। मनीष पपनेजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्राचाय नमिता अग्रवाल ने बताया इख कला संकाय में डिंकी ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं उमरप्रीत कौर ने 86.2 प्रतिशत लेकर दूसरा और जशनप्रीत ने 77.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह विज्ञान संकाय में दिव्या कंसल ने 90.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। अमन कुमार ने 87.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और सिमन देवी 86.4 प्रतिशत लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स संकाय में लीजा ने 86 प्रतिशत अंक लेकर पहला, परनूर ने 84.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और श्रेया सिंगला ने 82.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा परिणाम में 20 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की, जबकि 54 विद्यार्थियों की फर्स्ट डिवीजन रही। अंग्रेजी विषय में दिव्या, अनमोल व डिंकी ने 95 अंक, शारीरिक शिक्षा में डिंकी ने 99 अंक, राजनीतिक विज्ञान में डिंकी ने 97 अंक, हिंदी में गुरनील ने 93 अंक व बिजनेस स्टडी में हरविंद्र ने 94 अंक प्राप्त किए।
इसी तरह अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें विज्ञान संकाय में नवाब अली ने 87.4, दिव्या ने 86 प्रतिशत और विष्णु ने 85 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश प्रथम तीन स्थान पर रहे। कॉमर्स में नवप्रीत कौर ने 89, जाह्नवी ने 87.2 और कृत अग्रवाल ने 82.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम तीन स्थान पर रहे। कला संकाय में प्रियंका ने 89 प्रतिशत, प्रियंकल ने 88.2 और आंचल ने 86 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की प्राचार्य सर्वजीत कौर ने बताया कि साइंस में 14, कॉमर्स में 9 और कला संकाय में 24 विद्यार्थियों ने प्रथम डिवीजन में परीक्षा पास की है प्राप्त की है। वहीं
स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल की कॉमर्स संकाय की छात्रा तनवी ने 97 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के चेयरमैन नरेश शर्मा ने बताया कि कॉमर्स संकाय में कुल नौ विद्यार्थियों में से चार ने मेरिट में स्थान बनाया है। मेडिकल संकाय के कुल 10 विद्यार्थियों में से सात ने मेरिट प्राप्त की है।
बॉक्स
फोटो नंबर- 24
संत निश्चल सिंह स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा बेहतर
लाडवा। संत निश्चल सिंह स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के 41 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया है। प्रिंसिपल अमरजीत कौर संधू ने बताया कि कामर्स में दिप्ति अरोड़ा ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथ्रम, धीमांशु ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व राघव अग्रवाल ने 91.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय नॉन मेडिकल में स्टेफी ने 94.2 प्रतिशत के साथ प्रथम, लक्षिता किंगर 93.8 प्रतिशत के साथ दूसरा व लक्ष्मण 93.4 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेडिकल में समनप्रीत 92 प्रतिशत के साथ प्रथम, अभिलाषा 87.4 प्रतिशत लेकर दूसरा व साक्षी 81.8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं सुगनी देवी आर्य गर्ल्स स्कूल का परिणाम 96 प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल मीनाक्षी छाबड़ा ने बताया कि स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया है। विज्ञान संकाय में गौरी ने 91.8 प्रतिशत के साथ प्रथम, पल्लवी ने 90.4 प्रतिशत के साथ दूसरा व शिवानी ने 88.4 फीसद के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य संकाय में शिवानी ने 91.4 प्रतिशत के साथ प्रथम, महक 89.6 प्रतिशत के साथ दूसरा व लताशा 89.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में मनप्रीत कौर 86.6 प्रतिशत के साथ प्रथम, ईशा ने 82.6 प्रतिशत के साथ दूसरा व हरसिमरन ने 82.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

वहीं संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के 27 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है। नॉन मेडिकल के छात्र आकाश गर्ग ने पीसीएम में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। सचिन ने भी पीसीएम में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें