फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अब ओवर लोडेड वाहनों पर आरटीए सहित कई विभाग रखेंगे नजर : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अब ओवर लोडेड वाहनों पर आरटीए सहित कई विभाग रखेंगे नजर : सीएम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में ओवर लोडेड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए नई पॉलिसी लागू की जाएगी। इसके तहत वाहनों को आरटीए, एक्साइज, टैक्सेशन, पुलिस सहित कई विभाग मिलकर चेक करेंगे। प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को अधिकृत करने के साथ उनका क्षेत्र भी निर्धारित किया जाएगा। जिस वाहन का बार-बार चालान होगा, उसे जब्त कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को पिपली पैराकीट के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 25 दिसंबर को गुड गवर्नेंस डे मना रही है। इस वर्ष भी लोगों की सुविधा को जहन में रखते हुए कई ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ सरकार करेगी। इनसे आमजन को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे 22 जिलों में जनता दरबार लगाकर करीब 10 से 15 हजार लोगों से मिले हैं। इस दौरान उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया है। इन जनता दरबारों में कई ऐसे प्रस्ताव और योजनाएं सामने आईं, जो नीतिगत फैसलों से जुड़ी थीं। इनका फैसला चंड़ीगढ़ में मंथन के बाद ही लिया जा सकता हैं। सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान व्यवस्था परिवर्तन की है। सरकार ने अध्यापकों की ऑनलाइन तबादला नीति लागू की है। इस नीति से 95 प्रतिशत अध्यापक संतुष्ट है। हरियाणा पहला ऐसा प्रदेश है, जिसने अध्यापकों के लिए ऑनलाइन तबादला नीति लागू की। इस नीति को पूरे देश में पसंद किया जा रहा है। आठ प्रदेशों ने इस नीति को अपनाने में रुचि दिखाई है।
मेरिट की आधार हुईं भर्तियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सभी भर्तियां मेरिट के आधार पर की हैं। अब सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रार्थी को विधायक या मंत्री की पर्ची लेकर घूमने की जरूरत नहीं है। कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा गया है कि अपने बच्चों को शिक्षित और योग्य बनाएं, जिससे वे मेरिट पर नौकरियां हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था भी बनाने जा रही है कि कोई भी व्यक्ति किसी कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे तो उसकी शिकायत का समाधान हो सके। सरकार ने अपने कार्यकाल में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। साथ ही बहुत सी उपलब्धियां हासिल करना बाकी हैं।
उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि पिपली में नया बस स्टैंड बनाने की प्रक्रिया जारी हैं। वेयर हाउस से जमीन तबादले का कार्य पूरा हो चुका है। झांसा रोड पर आरओबी बनाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे जिला कुरुक्षेत्र में यातायात की समस्या को गंभीरता से लें और कुरुक्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने के लिए बैटरी चालित ऑटो को अपनाने के लिए जागरूकता लाई जाए। कुरुक्षेत्र से ट्रैफिक को डायवर्ट करने के लिए पटियाला से हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत बाईपास बनाने की प्रक्रिया चल रही हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वुमैन स्टडी सेंटर विभाग से 11 लोगों को हटाने की जांच की जाएगी। तथ्यों के सामने आने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी कॉलेज को विभाग का दर्जा देने के फैसले के लिए भी फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पिपली को थानेसर नगर परिषद में शामिल करने पर कहा कि पिपली लाडवा विधानसभा क्षेत्र में रहेगा। लेकिन, नगर परिषद थानेसर में शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। सभी की सहमती के बाद कैबिनेट में इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। एक अन्य सवाल पर सीएम ने कहा कि विकास प्लान 2031 के तहत लाडवा में दो नए सेक्टर बनाए जाएंगे। दादुपुर नलवी पर कहा कि इस मामले में एक्ट में संशोधन के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया हैं। इस योजना के साथ सरकार ने सभी योजनाओं का योग्य लोगों को लाभ देने का काम किया हैं। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक सुभाष सुधा, डीसी सुमेधा कटारिया, एसपी अभिषेक गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें