अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्री अमरनाथ मणिमहेश सेवा मंडल कुरुक्षेत्र के सदस्यों द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए गत 22 जून से जम्मू कश्मीर के रामबण में विशाल भंडारा शिविर लगाया गया था। यह भंडारा सफलतापूर्वक 1 अगस्त को समाप्त हो गया। सफलतापूर्वक भंडारा शिविर के समापन करने के बाद कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में श्री अमरनाथ मणिमहेश सेवा मंडल कुरुक्षेत्र के सदस्यों और पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
अब हिमाचल प्रदेश के मणिमहेश मार्ग भरमौर में दूसरे शिविर का आयोजन किया गया है। संस्था के अध्यक्ष भीम मित्तल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मणिमहेश मार्ग भरमौर में दूसरा शिविर 12 अगस्त से प्रारंभ होगा। जिसके के लिए भंडारा सामग्री के साथ ट्रक रवाना किये गए हैं। उन्होंने बताया कि शिविर के लिए रवाना होने से पूर्व श्री अमरनाथ मणिमहेश सेवा मंडल कुरुक्षेत्र के सदस्यों तथा पदाधिकारियों द्वारा अनाज मंडी के निकट गोविंद गढ़ कालोनी में जय खेड़ा बाबा की विधि पूर्वक पूजा अर्चना की गई तथा प्रसाद वितरित किया गया। मित्तल ने बताया कि मणिमहेश भरमौर में दूसरा भंडारा शिविर 30 अगस्त तक चलेगा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष भीम मित्तल, सुमित सिंगला, जितेंद्र अग्रवाल, सुनील सिंगला, संजीव टिंका, अनिल खुंगर बंटी, महेंद्र छाबड़ा, हरि कृष्ण अरोड़ा, पाली गोयल पटियाला, राज कुमार बिटटू, नीरज मित्तल, कुलवंत सिंह, कुलदीप कुमार इत्यादि भी मौजूद थे।