फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नमकीन बनाने वाली अवैध फैक्टरी का भांडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा।
पिहोवा में नकली नमकीन बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। जो पिछले कई सालों से लोगों को ब्रांडेड नमकीन का मार्का लगाकर मार्केट में बेच रही है। मंगलवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने गांव असमानपुर स्थित एक नकली नमकीन बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा। जहां से टीम ने कई किस्म की नमकीन बरामद की। टीम को सूचना मिली थी कि गांव असमानपुर में एक अवैध फैक्टरी में नकली नमकीन बनाने का धंधा चल रहा है। जो कि नकली नमकीन बनाकर उसे ब्रांडेड मार्का लगाकर मार्केट में बेच रही है। जिससे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसकी सूचना मिलने पर टीम ने गांव में स्थित इस अवैध फैक्टरी में रेड कर दी। जहां से टीम ने भारी मात्रा में नमकीन बनाने का सामान बरामद किया है। टीम ने मौके से कई किस्म की तैयार नमकीन भी बरामद की है। जो कि खुले में पड़ी हुई थी। इस मौके पर डीएपी पिहोवा धीरज कुमार, डीएसपी शाहबाद गुरमेल सिंह, थानाध्यक्ष प्रतीक कुमार, सिटी चौकी इंजार्ज भीमपाल, सतबीर सिंह, कृष्ण कुमार व सीएम फ्लाइंग टीम मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक टीम कार्रवाई में जुटी हुई थी।
--------------
मौके से मिले ब्रांडेड कंपनियों के रैपर
टीम ने फैक्टरी से कई ब्रांडेड कंपनियों के रैपर बरामद किए है। इस अवैध फैक्टरी में तैयार नमकीन को इन ब्रांडेड कंपनी के रैपर में भरकर बेचा जा रहा था। टीम ने मौके से बीकानेर, इंदौर, गणगौरी व लक्की इत्यादि नाम के ब्रांडेड कंपनी के हजारों रैपर फैक्टरी से बरामद किए है। इतना ही नहीं टीम ने इन रैपर में भरी नमकीन को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

----------------
ड्रमों में मिला रिफाइंड
टीम ने फैक्टरी में पड़े ड्रमों से भारी मात्रा में रिफाइंड तेल बरामद किया है। फैक्टरी में पड़े इन ड्रमों की जब जांच की गई तो टीम भौचक्की रह गई। टीम ने सोचा भी नहीं था कि इन ड्रमों में रिफाइंड तेल भरा होगा। जिसकी जांच करने पर पाया कि ड्रमों में भरा रिफाइंड तेल भी अच्छे किस्म का नहीं है।
विज्ञापन

------------
ना परमिशन ना लाइसेंस
पिछले कई सालों से यह गोरख धंधा चल रहा है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि स्थानीय प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं थी। जबकि यह फैक्टरी गांव के बिल्कुल बीच में स्थित है। इससे भी हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस फैक्टरी संचालक के पास ना तो कोई लाइसेंस है और ना फैक्टरी चलाने की कोई परमिशन है। लेकिन फिर भी संचालक सरेआम इस अवैध कारोबार को बदस्तूर चला रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें