88 प्रतिशत अंक लेने वाला सरताज सिंह सम्मानित
कुरूक्षेत्र। जिला के गांव सलपानी कलां के निवासी सरताज सिंह पुत्र गुरनाम सिंह को किमाया होटल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पाइट प्रबंधन राकेश तायल, कुवि कुरूक्षेत्र डॉ. सुनील ढींगड़ा, कुवि कुरूक्षेत्र प्रबंधन विभाग डॉ. बीएस बोडला, कैरियर काउंसलर दिल्ली राजेश मिश्रा ने सरताज सिंह को यह सम्मान उसके शिक्षा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया है। सरताज सिंह ने बताया कि इस सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए प्रदेशभर के कई जिलों से काफी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे थे। कक्षा बारहवीं में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर उसे यह सम्मान दिया गया है। अपनी इस सफलता का श्रेय सरताज ने अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। उल्लेखनीय है कि सरताज ने 12वीं की कक्षा स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण की है और सरताज की इस सफलता का श्रेय स्कूल की प्रिंसिपल मिस शालिनी कपूर को जाता है।
फोटो-19