फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटा चुनाव में 31 ने भरा नामांकन

Thu, 18 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुटा (कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ) कार्यालय में वीरवार को दो मार्च को होने वाले चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। कुटा चुनाव में कुल 407 शिक्षक अपने मतों का प्रयोग करेेंगे।
विज्ञापन


कुटा चुुनाव के चुनाव अधिकारी प्रेम खेड़ा ने बताया कि केयू प्रशासन ने कुटा चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। वीरवार को सुबह 10  बजे से लेकर शाम पांच बजे तक नामांकन भरे गए।

उम्मीदवारों की छटनी का काम 19 फरवरी को दोपहर एक से दो बजे तक होगा। उम्मीदवार अपने नाम 20 फरवरी शाम चार बजे तक वापस ले सकेंगे। अंतिम उम्मीदवारों की सूची 20 फरवरी को ही शाम पांच बजे कुटा कार्यालय में लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


दो मार्च को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन दोपहर तीन बजे से काउंटिंग और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। तीन मार्च को शाम चार बजे केेयू के टीचर क्लब में नई कुटा टीम को शपथ दिलवाई जाएगी।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया में  पुस्तकालय से नरेंद्र सैनी और सुधीर कुमार ने सहयोग दिया। प्रधान पद के लिए कुल डॉ.  कर्मवीर, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. अमरजीत सिंह ने नामांकन भरा।

उप-प्रधान के लिए डॉ. रमेश कैत, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. चंद्र कांत ने पर्चा भरा, सचिव के लिए डॉ. सतीश कुमार, डॉ. सोमवीर, डॉ. उर्मिला, डॉ. महाबीर सिंह रंगा, सह-सचिव पद के लिए सुरेंद्र वर्मा, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. हरिओम फुलिया, जबकि खजांची के लिए डॉ. राहुल गुप्ता ने नामांकन किया है।

कार्यकारिणी सदस्य के लिए डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. सुनील ढीगड़ा, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सोहन लाल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. वीरेंद्र पाल, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. दीपक राय, डॉ. राजबीर सिंह, डॉ. सीआर जिलोवा ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें