फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 को होगा ई-केंद्र का शुभारंभ

Mon, 29 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 यात्रियों की सुविधा के लिए बसों, अधिकारियों एवं पर्यटल स्थलों की जानकारी चंद सेेकेंड में मुहैया कराने वाले ई-केंद्र का इसी माह के अंत में शुभारंभ होगा। यह प्रदेश का पहला ऐसा केंद्र होगा, जहां से विभिन्न स्टेशनों को जाने वाली बसों का टाइम टेबल, अधिकारियों के नाम एवं कांटेक्ट नंबर तथा धर्मनगरी के पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार आगामी 31 अगस्त को ई-केंद्र का शुभारंभ होगा। ई-केंद्र में यात्रियों को स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों के अनुसार अपना मोबाइल नंबर फीड करके संबंधित जानकारी कुछ सेकेंड में ही उपलब्ध हो जाएगी। जीएम रोडवेज रोहताश वर्मा ने बताया कि नए बस अड्डे पर तैयार हो रहे ई-कुुरुक्षेत्र पर्यटन एवं सहायता केंद्र का शुभारंभ 31 अगस्त को होगा। सूचना संबंधी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण ई-केंद्र से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें