फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अजराना खुर्द के सेवा सेतु शिविर में 31 शिकायतें हल

विज्ञापन
पिहोवा। गांव अजराना खुर्द में आयोजित ​शिविर में हिस्सा लेते म​हिलाएं। आयोजक
विज्ञापन
पिहोवा। प्रदेश सरकार के सेवा सेतु अभियान के तहत गांव अजराना खुर्द में एक शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ सुगम तरीके से उपलब्ध कराना था। उपमंडल अधिकारी नागरिक राहुल कनवारिया ने बताया कि शिविर में कुल 64 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 31 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 33 लंबित रहीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की सभी 22 शिकायतें हल कर दी गईं। सीआरआईडी विभाग की 20 में से आठ शिकायतों का समाधान हुआ। समाज कल्याण, पशुपालन, जिला रेडक्रॉस और कृषि विभाग से भी शिकायतें मिलीं। एनआरएलएम विभाग की एक शिकायत भी हल की गई। एसडीएम ने बताया कि अभियान का लक्ष्य नागरिकों को उनके गांव में ही विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस मौके पर बीडीपीओ इस्माईलाबाद अंकित पुनियां सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें