फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रदर्शनी में 30 हजार लोगों ने जानी नए कानूनों की प्रक्रिया

Sun, 12 Oct 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तीन नए कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी ने प्रदेश के कोने-कोने से आए लगभग 30 हजार लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। तीन अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चली इस प्रदर्शनी में लोगों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने से लेकर न्यायिक प्रक्रिया तक की हर जानकारी को करीब से जानने और समझने का मौका मिला।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन तीन अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया था। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की देखरेख में आयोजित इस प्रदर्शनी में सात विभागों के 10 से अधिक स्टॉलों के माध्यम से नए कानूनों के सकारात्मक परिणामों को आधुनिक और व्यावहारिक तरीके से प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में 30 मिनट के विशेष शो के जरिए कंट्रोल रूम से लेकर घटनास्थल, थाना प्रक्रिया, पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की ऑनलाइन रिपोर्ट, जिला न्यायवादी कार्यालय, जेल और अदालत की प्रक्रिया को हूबहू दर्शाया गया। इस प्रयास ने हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों को आकर्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लोग इसे देखने पहुंचे।
उपायुक्त मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार यह प्रदर्शनी आमजन के लिए 11 अक्टूबर तक खुली रही। इस दौरान लगभग 30 हजार लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और नए कानूनों के तहत आए बदलावों की सराहना की। प्रदर्शनी में कंट्रोल रूम, घटनास्थल से लेकर अदालत तक की पूरी प्रक्रिया को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर लोगों ने खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन

तीस मिनट के शो में न्यायिक प्रक्रिया सरल तरीके से समझाई गई : प्रदर्शनी में आम लोगाें व पुलिसकर्मियों को नौ दिन तक हर रोज तीस-तीस मिनट के पांच शो के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाई गई। प्रदर्शनी न केवल नए कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रही, बल्कि इसने न्यायिक प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने में सरकार के प्रयासों को भी रेखांकित किया। यह आयोजन प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार लम्हा बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें