फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना खर्ची-बिना पर्ची एक साल में 30 हजार युवाओं को दी नौकरी : प्रमोद विज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रमोद कुमार विज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल कैलेंडर की तारीख नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का दिन है, जो हमें याद दिलाता है कि मां भारती के असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई। हमें उन सैनिकों का हमेशा सम्मान करना चाहिए जो देश की सीमाओं पर विपरीत परिस्थितियों में भी तिरंगे की शान को बरकरार रखे हुए हैं, जिनकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन


विज शुक्रवार को अनाज मंडी पिहोवा के प्रांगण में उपमंडल स्तरीय पर आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर उपमंडल वासियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा भारत तिरंगामय है, हर गली, हर घर तिरंगे के रंग में रंगा है और हर कोने में देशभक्ति की गूंज है। तिरंगा हमारे इतिहास, संघर्ष और सपनों का जीवंत प्रतीक है। आज हम उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने आजादी से पहले और बाद में, भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। भाजपा सरकार ने बिना खर्ची-बिना पर्ची के पिछले एक साल में 30 हजार युवाओं को नौकरियां दी हैं। अब तक एक लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, पत्रकारों तथा अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से फलदार व छायादार पौधे वितरित किए। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, सुरेंद्र ढींगरा, राकेश पुरोहित, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, सुखबीर, बाबूराम, कृष्ण मोर, भाजपा नेता सतीश सैनी, तिलक राज, तरूण वडैच, डाॅ. तरूण बागड़ी, राजीव कुमार फार्मेसी, अंजन रानी, विक्रम लखविंद्र, भाजपा नेता लाडी, मंडी सुपरवाईजर बृजेश कुमार, अजय कुमार, दिनेश भाटिया आदि उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 11 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की 11 टीमों ने प्रस्तुति दी। इनमें गुरु नानक देव अकादमी की ओर से समूहगान, सीडी पब्लिक स्कूल की ओर से हरियाणवी नृत्य, अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने ऑप्रेशन सिंदूर पर कोरियोग्राफी, एजीएस स्कूल ने समूहगान, एसडीएसएन स्कूल के बच्चों ने पंजाबी गिद्दा, कैम्ब्रिज वर्ल्ड स्कूल ने सर्जीकल स्ट्राइक पर आधारित कोरियोग्राफी, बीएसएन स्कूल ने हरियाणवी डांस, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने पंजाबी गिद्दा, गुरुकुल ज्योतिसर ने मलखम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें