फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में 30 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग में संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने 30 नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उन्हें पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। विनोद कुमार सरोहा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पृथ्वी सिंह, दिनेश कुमार और अमरनाथ कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

राम कुमार, शेर सिंह, अनिल कुमार, कंवरपाल, पाला राम, पोली राम, रणधीर सिंह और रमेश कुमार महासचिव बने हैं, इसके अलावा 19 अन्य सदस्यों को सचिव पद की जिम्मेदारी मिली है। मेवा सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। अध्यक्ष ने सभी से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें