सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में रविवार को कोरोना से संक्रमित 30 नए केस सामने आए है। वहीं 26 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा कोरोना से संक्रमित 5503 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। 93552 में 87073 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जिले में अब तक 6062 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 5503 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 5503 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 96 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 463 एक्टिव केस है।