केयू द्वारा 24 से 27 जून तक आयोजित स्टेनो टाइपिस्ट (अंग्रेजी) शार्टहैंड की परीक्षा में उत्तीर्ण बजटेड पदों के 35 उम्मीदवारों की कंप्यूटर एपरीसिएशन एंड एप्लीकेशन की परीक्षा 29 जुलाई को सुबह 10.00 बजे तथा सेल्फ फाइनेंस के 3 उम्मीदवारों की परीक्षा सुबह 11.00 बजे डीन्स बिल्डिंग के द्वितीय तल पर कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग में आयोजित होगी।
इसके पश्चात बजटेड पदों के 35 उम्मीदवारों तथा सेल्फ फाइनेंस के 3 उम्मीदवारों का साक्षात्कार दोपहर 2 बजे कुलसचिव कार्यालय के नजदीक कमेटी रूम में होगा।
35 बजटेड एवं 3 सेल्फ फाईनेंस के उम्मीदवारों को रोल नंबर भेज दिए हैं। अगर किसी उम्मीदवार को रोल नंबर नहीं मिलता तो वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट केयूके डॉट एसी डॉट इन से रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा परिणाम घोषित
केयू परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओपी आहुजा ने बताया कि केयू की ओर से अप्रैल 2014 में आयोजित बीए एलएलबी छठे सेमेस्टर में 419 में से 249, एमएससी जूलोजी द्वितीय सेमेस्टर में 51 में से 41 तथा दिसंबर 2013 में आयोजित एमटेक बायोटेक्नोलॉजी प्रथम समेस्टर में 9 में से 8, एमटेक बायोटेकभनोलॉजी तृतीय सेमेस्टर में 15 में से 15, एमटेक ट्रिपल ई प्रथम समेस्टर में 35 में से 2 तथा तृतीय सेमेस्टर में 38 में से 31 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट रिजल्ट डॉट केयूके डॉट एसी डॉट इन पर उपलब्ध है।